Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Akshaya Tritiya Puja Rules: अक्षय तृतीया का दिन धन, समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
अक्षय तृतीया (सौ. AI)
Akshaya Tritiya Spiritual Tips: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 19 अप्रैल को मनाया जा रहा हैं। इस दिन विधि विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाए तो घर-परिवार में सुख-शांति और समद्धि बनी रहती है। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
अक्षय तृतीया पर क्या करें?
-
दान- पुण्य
इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। ऐसे में इस दिन जल से भरे घड़े, सत्तू, खरबूजा, पंखा और छाता दान करें, क्योंकि गर्मी में इन चीजों को महादान माना गया है।
-
बर्तन खरीदना
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक है। अगर सोना खरीदना न हो पाए, तो चांदी या तांबे का कोई बर्तन भी घर लाया जा सकता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी कीमती वस्तु घर आती है, वह स्थिर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
यह भी पढ़ें-Sita Navami 2026: कब है सीता नवमी 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
-
नया कारोबार शुरू
अगर आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं या विवाह की सोच रहे हैं, तो यह दिन बेहद शुभ है। इस दिन शुरू किया गया काम सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है।
-
माता लक्ष्मी की पूजा
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ पूजा करनी चाहिए। साथ ही, अपने पितरों का तर्पण करें। इससे घर की बाधाएं दूर होती हैं।
भूलकर भी न करें ये काम
-
पैसा उधार ना दें
अक्षय तृतीया पर न तो किसी को पैसा उधार दें और न ही किसी से उधार लें। माना जाता है कि इस दिन कर्ज लेने से व्यक्ति साल भर कर्ज की मुश्किलों से घिरा रहता है और उधार देने से घर की लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती है।
-
वाद-विवाद न करें
मां लक्ष्मी वहीं वास करती हैं, जहां शांति हो। ऐसे में इस दिन भूलकर भी घर में किसी भी तरह का वाद-विवाद, झगड़ा या अपशब्दों का प्रयोग न करें।
-
तामसिक चीजों का सेवन
अक्षय तृतीया एक पवित्र पर्व है। इसलिए इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी करें।
-
मुख्य द्वार अंधेरा न रहने दें
घर के किसी भी कोने में, खासकर मुख्य द्वार और पूजा घर में अंधेरा न रहने दें। घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें, क्योंकि गंदगी दरिद्रता को बुलावा देती है।
