चंडीगढ़ के आसपास इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं वीकेंड में घूमने का प्लान, मिलेगा शुद्ध और शांत वातावरण
चंडीगढ़ के आसपास की कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर वीकेंड स्पेंड किया जा सकता है। इस जगहों के नजारे आपका दिन बना देंगे। जिससे आप शुद्ध और साफ वातावरण में सांस ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
चंडीगढ़ के आसपास घूमने की जगहें
Tourist Places Near Chandigarh: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास मौजूद जगहों जैसे हरियाणा, पंजाब में प्रदूषण का स्तर सर्दियों में आकर बद से बदतर हो जाता है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपके आसपास भी प्रदूषण का स्तर काफी खराब है तो ऐसे में कुछ दिनों के लिए हिल स्टेशन का रुख किया जा सकता है। जिससे आप शुद्ध और साफ वातावरण में सांस ले सकते हैं। आज हम आपको चंडीगढ़ के आसपास की कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर वीकेंड स्पेंड किया जा सकता है। इस जगहों के नजारे आपका दिन बना देंगे।
नाहन
चंडीगढ़ में प्रदूषण से दूर किसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए नाहन बेस्ट रहेगा। भीड़भाड़ से दूर यह जगह शांत और प्राकृतिक वातावरण से भरी हुई है। इस जगह एक बार पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाएं। बता दें कि यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश का छिपा हुआ खजाना है।
यह जगह समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आपको शुद्ध हवा और शांत वातावरण देखने को मिलेगा। इस जगह रेणुका झील, हब्बन वैली और मिनी चिड़ियाघर जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
धमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
सोलन
चंडीगढ़ के पास मौजूद यह शानदार जगह आपके मन को मोह लेगी। इस जगह की खूबसूरती और शुद्ध हवा मन और दिमाग दोनों को शांत रखती है। यहां पर आप पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बहुत ही शानदार रहेगी। यहां पर ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैंपिंग की जा सकती है। बता दें कि यह जगह चंड़ीगढ़ से करीब 68 किमी दूर स्थित है।
कसौली
हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली बहुत ही बेहतरीन हिल स्टेशन है। कसौली की हसीन वादियों में वीकेंड का मजा लिया जा सकता है। यह जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है। इसके अलावा यह जगह प्रदूषण से काफी दूर है। यहां पर आप स्नो व्यू पॉइंट, लवर्स लेन ट्रेल और मंकी पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस जगह कई लोग पिकनिक भी मनाते हैं।
नालागढ़
हसीन वादियों को देखने के लिए नालागढ़ एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है जहां पर चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर से भी लोग आते हैं। इस जगह पर आपको देवदार के सुंदर पेड़, झील झरने और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इसके अलावा यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
