धमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
Chandigarh Cylinder Blast: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। एक ही बिल्डिंग में कई सिलेंडर स्टॉक करके रखे हुए थे, जिसमें से तीन सिलेंडर फट गए। इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Chandigarh House Blast: चंडीगढ़ से अस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, एक ही बिल्डिंग में कई सिलेंडर स्टॉक करके रखे हुए थे, जिसमें से तीन सिलेंडर फट गए। इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-45 का है, जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।
यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-45 का है, जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। सिलेंडर में धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। धमाके के तुरंत बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। ब्लास्ट हुआ कैसे, फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
एक साथ इतने सिलेंडर कैसे
एक साथ इतने सिलेंडर रिहाइशी बिल्डिंग में रखे होने पर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंच गई है। ब्लास्ट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार किया जाता था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडरों में गैस रिसाव के बाद ये धमाका हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 28 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 24 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
तेहरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई नहीं बेचेगा… ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी, दुनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोरदार धमाके से हिल गईं दीवारें
चश्मदीदों का कहना है कि पहला धमाका होते ही इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुछ ही मिनटों के अंदर में दो और विस्फोट हुए। धमाकों की तीव्रता इतनी तेजी कि मकानों की दीवारें तक हिल गईं और कई लोग मलबे में दब गए।
यह भी पढे़ं- उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई होती तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।
