Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Summer Travelling Tips: गर्मियों की छुट्टियों में घूमना तो सब चाहते है, लेकिन भीड़भाड़ से कहीं दूर शांत जगह पर। ऐसी 5 हिडेन प्लेसेस के बारे में हम बात करेंगे।
- Written By: रीता राय सागर
हिल स्टेशन (सौ. पिटरेस्ट)
Summer Tourist Guide: छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने का सोचते ही सबसे पहला ख्याल आता है शांत, खूबसूरत, ठंडे हिल स्टेशनों का। कुछ सालों से ट्रैवलिंग का ट्रेंड बढ़ने की वजह से लगभग सारे हिल स्टेशन गर्मी के मौसम में फुली पैक हो जाते है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहें हैं ऐसे ऑफबीट डेस्टिनशन का जो इंतजार कर रहे है, जहां ठंडा मौसम, खूबसूरत वादियां, शोर-शराबे से दूर सुकून भरा माहौल आपकी छुट्टियों को जीवनभर के लिए यादगार बना देंगे।
चोपटा, उत्तराखंड
हिमालय की गोद में बसा चोपटा में हरियाली और शांति भरपूर है। इसे मिनी स्विटजरलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। ट्रैकर्स और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी पैराडाइज से कम नहीं है। कूल वेदर और हिमालय की खूबसूरती के बीच टुंगनाथ टेंपल तक ट्रैकिंग की जा सकती है। बेहद खूबसूरत सनराइज और सनसेट के साथ त्रिशूल, नंदा देवी और चौखंभा पीक का नजारा रोमानी अनुभव से भर देता है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा भगवान शिव का मंदिर है, जो चोपटा से महज 3.5 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको रात के अंधेरे में टिमटिमाते तारे पसंद हैं, तो आप यहां लाखों तारों के बीच रात गुजार सकते है और साथ ही कैंपिंग भी कर सकते है।
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश
तीर्थन वैली ऐसी जगह है, जहां नदियों के कल-कल में ही शांति का सुखद अनुभव मिलता है। यहां का तापमान 10-30 डिग्री के बीच होता है। यहां नेचर अपने सबसे कूल सेटिंग पर है। पाइन ट्री से भरे जंगल, स्लो लाइफ, लैंडस्केप व्यू, हौले-हौले चढ़ता हुआ दिन और हल्की सी सिहरन के बीच आपका दिन बन जाएगा। यहां अपटानी ट्राइब रहते हैं, जो आज भी ट्रेडिशनल फार्मिंग करते है। यहां आप छोई वॉटर फॉल, जलोरी पास, सेरोलसर लेक के साथ लोकल कैफेस भी एक्सप्लोर कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
अमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी
Devbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
कौसानी
उत्तराखंड के बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट में बसा कौसानी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। कौसानी में मिलता है 300 किलोमीटर चौड़ा आँखों को बेतहाशा सूकुन देने वाला हिमालयन पीक का नजारा, जिसमें त्रिशूल पर्वत, नंदा देवी पर्वत और पंचाचोली शामिल है। यहां का तापमान 15-25 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां मौजूद अनाशक्ति स्मारक में गांधी जी 1929 में ठहरे थे। 208 हेक्टेयर में फैले टी गार्डन में घूमते हुए आप अपनी शाम को खास बना सकते है।
वागमॉन, केरला
केरला जाकर कोच्चि, मुन्नार और एलेप्पी तो सभी घूमते है। इस छुट्टी में आप ट्राई करें वागमॉन, जहां आपको मिलेगा एरोमैटिक टी गार्डन, आँखों को ठंडक देने वाला हरियाली से भरा नजारा, वॉटरफॉल, पाइन फॉरेस्ट औऱ धुंध से भरे रास्ते। ये नजारे आपको एक सिनेमैटिक अनुभव देंगे। यह दक्षिण भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यह जगह सिंपल और रियल फील देगी।
ये भी पढ़ें- Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
शंगढ़, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में बसा शंगढ़, मनाली से 103 किमी की दूरी पर स्थित है। कुछ जगहें अपनी कहानी खुद कहती है। शहर की भीड़ और भागमभाग भरी जिंदगी में सुकून चाहिए, तो शंगढ़ चले जाइए। कुछ भी नहीं करना है, बस जीवन को महसूस कीजिए और एक-एक पल को खुलकर जियो। कई सारे वॉटरफॉल व मंदिर है, जहां आप जा सकते है। गांव में एक शांत दिन गुजार सकते है और वहां लोकल फूड जैसे- टुड़किया भात, छा गोश्त, चना मदरा, खट्टा कद्दू, सिडु और आलू पोलदा ड्राई कर सकते हैं।
