फरवरी में भारत की इन जगहों पर कर सकते हैं सोलो ट्रिप, बजट में रहेगा मजेदार सफर
भारत अपनी संस्कृति और सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की कई जगहों को अकेले भी ट्रैवल किया जा सकता है। अगर आप भी इसी तरह की सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर ट्रिप कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में सोलो ट्रिप की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
जिंदगी के रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर किसी बेहतरीन जगह पर घूमना एक मानसिक संतुष्टि देने का काम करता है। खूबसूरत जगह पर यात्रा तनाव को दूर करने के साथ-साथ दिनचर्या को भी आरामदायक बनाता है। नई जगह के खाने का स्वाद चखना और नए लोगों से मिलने का मौका बेहतर जरूर होता है। इसके लिए व्यक्ति को किसी के साथ की जरूरत नहीं होती है। वह अकेले भी ट्रैवल कर सकता है। आजकल के समय में सोलो ट्रिप कई लोग प्लान करते हैं। यह सफर लोगों को जिंदगी भर याद रहता है।
भारत अपनी संस्कृति और सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की कई जगहों को अकेले भी ट्रैवल किया जा सकता है। अगर आप भी इसी तरह की सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर ट्रिप कर सकते हैं। यह जगह फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट साबित हो सकती है।
ऋषिकेश
गंगा तट के पास स्थित खूबसूरत ऋषिकेश सोलो ट्रिप के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको धार्मिक जगहों के अलावा शहर की संस्कृति और विशेषताओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां पर कई सारे आश्रम है जहां पर बजट में रुक सकते हैं। अकेले योग और ध्यान करने के लिए इस जगह पर घूमने जा सकते हैं। गंगा आरती के अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, गीता भवन आदि स्थानों का दौरा कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जयपुर
भारत की पिंक सिटी जयपुर सोलो ट्रिप के लिए जा सकते हैं। यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां पर देश विदेश से कई संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कम बजट में इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर प्रसिद्ध हवा महल, गोविंद देवजी मंदिर, राम निवास बाग, गुड़िया घर, चूलगिरी जैन मंदिर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
केरल
दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्य केरल में घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं। यहां पर सोलो ट्रिप का प्लान किया जा सकता है। यहां पर अकेले जा रहे हैं तो कोवलम की यात्रा कर सकते हैं। हाउसबोट की सवारी, वाटर स्पोर्ट्स, दर्शनीय स्थल, शॉपिंग आदि का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा लोकल जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
