Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
Best Places To Visit In Delhi: दिल्ली की खूबसूरती सिर्फ किलों तक सीमित नहीं है। ओखला बर्ड सैंक्चुरी, हौज खास और दिल्ली हाट जैसे स्पॉट्स पर नेचर, इतिहास और स्वाद का अनोखा संगम दिखता है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (एआई जनरेटेड)
Best Tourist Places Delhi: दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर प्रकृति, संस्कृति और मॉडर्न लाइफस्टाइल का अनोखा संगम है। यहां ऐसी कई जगहें हैं जो हर तरह के ट्रैवलर को आकर्षित करती हैं।
चाहे फिर आप नेचर लवर हों, फूडी हों या इतिहास के शौकीन। अगर आप देश के दिल दिल्ली को सच में एक्सप्लोर करना चाहते हैं। तो इन खास जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
शहर के बीच नेचर का सुकून
अगर आपको लगता है कि बर्ड वॉचिंग बोरिंग होती है, तो ओखला बर्ड सैंक्चुरी आपकी सोच बदल देगी। यमुना के फ्लडप्लेन में फैली यह जगह शहर के बीचों-बीच एक शांत वैटलैंड का अनुभव देती है। यहां 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, खासकर सर्दियों में माइग्रेटरी बर्ड्स का नजारा अद्भुत होता है। सुबह का समय यहां आने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
‘बीजेपी ने Pinterest की तस्वीरें दिखाई…’, शीशमहल 2.0 विवाद पर आया ‘आप’ का पलटवार; जानें क्या कहा?
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 लाख की हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इतिहास और मॉडर्न लाइफ का मेल
हौज खास विलेज दिल्ली की उन जगहों में से है, जहां पुराना और नया एक साथ नजर आता है। 13वीं सदी के खंडहर, झील और ऐतिहासिक संरचनाएं यहां की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यहां कैफे, आर्ट गैलरी और बुटीक शॉप्स की भरमार है, जो युवाओं के बीच इसे बेहद लोकप्रिय बनाती हैं। यह जगह सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती है।
शहर का ‘ग्रीन लंग’
‘दिल्ली रिज’ अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं, तो दिल्ली रिज आपके लिए परफेक्ट है। इसे शहर का ‘ग्रीन लंग’ कहा जाता है। यहां नेचर वॉक, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग का अलग ही अनुभव मिलता है। घने पेड़ और शांत वातावरण आपको कुछ समय के लिए शहर की भागदौड़ से दूर ले जाते हैं।
कला, संस्कृति और स्वाद का संगम
दिल्ली हाट एक ओपन मार्केट है, जहां आपको भारत की विविधता एक ही जगह पर देखने को मिलती है। यहां अलग-अलग राज्यों के कारीगर अपनी कला और शिल्प प्रदर्शित करते हैं। साथ ही खाने के शौकीनों के लिए यह जगह स्वर्ग जैसी है, जहां मोमोज से लेकर लिट्टी-चोखा और कबाब तक सब कुछ मिलता है।
यह भी पढ़ें: Summer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
दिल्ली का असली अनुभव इन्हीं जगहों में
राजधानी दिल्ली को समझना है, तो इन चार जगहों को देखना जरूरी है। ये सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि अनुभव है। जहां नेचर, इतिहास, कला और आधुनिक जीवनशैली एक साथ मिलते हैं। अगर आपने अभी तक इन जगहों को एक्सप्लोर नहीं किया, तो यकीन मानिए, आपने दिल्ली को पूरी तरह से नहीं देखा।
