पार्टनर के साथ बेंगलुरु की इन जगहों पर करें रोड ट्रिप, नजारे देख हो जाएंगे दीवाने
पार्टनर के साथ घूमने की कई जगह है लेकिन रोड ट्रिप का मजा सबसे जुदा है। अगर आप इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेंगलुरु के पास कुछ जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों के नजारे बहुत ही खूबसूरत हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बेंगलुरु के पास रोड ट्रिप की जगहें
बेंगलुरु की हलचल भरी ज़िंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो एक रोमांटिक रोड ट्रिप से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हरियाली से ढकी वादियां, शांत झीलें और पहाड़ों के बीच सफ़र करने का अपना ही मज़ा है।
बेंगलुरु के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां तक की ड्राइव न सिर्फ़ रोमांचक होती है, बल्कि रास्ते भर मिलने वाले नज़ारे आपको दीवाना बना देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बेंगलुरु की कुछ बेहतरीन रोड ट्रिप डेस्टिनेशंस, जो आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगी।
नंदी हिल्स
गर्मी में इस जगह की सैर सफर का मजा दोगुना कर देगी। यह जगह बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर स्थित है। यहां की सड़कों पर गाड़ी चलाने का मजा और खूबसूरत नजारे देखने से मन नहीं भरेगा। यहां पर ठंडी हवाओं के बीच रोमांस का अलग ही मजा है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
मकलीदुर्गा
पार्टनर के साथ ट्रेकिंग पर जाना चाहते हैं तो इस जगह को चुन सकते हैं। यह बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर है। इस जगह से ऊंचाई पर आपको झील का नजारा भी देखने को मिलेगा जो बहुत आकर्षक है।
शिवगंगे हिल्स
बेंगलुरु से 55 किमी दूर स्थित शिवगंगे हिल्स काफी प्रसिद्ध है। यहां के रास्ते थोड़े जोखिम भरे जरूर हैं लेकिन ऊपर से नजारा बहुत सुंदर दिखता है।
रामनगर
बेंगलुरु से 50 किमी दूर यह जगह शोले फिल्म की वजह से काफी फेमस है। यहां पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। ट्रेकिंग के रास्ते और खुला आसमान इस जगह को परफेक्ट बनाता है। यहां की शांत वादियों में चाय की चुस्की ली जा सकती है।
कुंथीबेट्टा
रात के समय अगर आप ट्रैवल करना पसंद करते हैं तो इस जगह पर जाना बेस्ट ऑप्शन रहेहा। यह बेंगलुरु से करीब 125 किमी दूर स्थित है। रोमांच और रोमांटिक जगह का यहां मेल होता है। इसके अलावा यहां सूर्योदय भी देखने का प्लान कर सकते हैं।
बेंगलुरु के आसपास इन जगहों पर रोड ट्रिप प्लान की जा सकती है। इससे कपल्स के बीच रिश्ते मजबूत होंगे और एक दूसरे के समय समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यहां पर बिताया हुआ हर एक पल यादगार बन जाएगा। बिना सोचे गाड़ी स्टार्ट करें और निकल जाएं।
