जनवरी में वीकेंड डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट हैं नोएडा के पास मौजूद ये जगहें, जल्दी से बना लें घूमने का प्लान
साल 2025 की शुरूआत हो चुकी है और लोगों ने आने वाले समय के लिए अभी से प्लानिंग करना शुरू कर दिया है। हर कोई अपनी बोरिंग, भाग-दौड़ भरे जीवन को बदलने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में नोएडा के पास घूमने का प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
नोएडा के पास घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places Near Noida: नए साल की शुरूआत हो चुकी है और लोगों ने आने वाले समय के लिए अभी से प्लानिंग करना शुरू कर दिया है। हर कोई अपनी बोरिंग, भाग-दौड़ और चहल पहल से भरे जीवन को बदलने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए अक्सर लोग किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर जाकर समय बिताना पसंद करते हैं। इससे दिल और दिमाग दोनों शांत रहता है। अगर आप भी इसी तरह की जगह पर वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो नोएडा से ज्यादा दूर नहीं है। इन जगहों पर परिवार या दोस्तों के साथ एक स्पेशल ट्रिप प्लान की जा सकती है।
हरिद्वार
उत्तराखंड नोएडा और दिल्ली दोनों जगह से पास पड़ता है। यहां से आप ट्रेन में 5-6 घंटे का सफर करके उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। इस जगह को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यह नोएडा से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा ऋषिकेश घूमने का प्लान भी किया जा सकता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का मजा ही अलग है। वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
शिमला
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह शिमला जनवरी में घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर वीकेंड का मजा बजट में लिया जा सकता है। यह जगह नोएडा से सिर्फ 400 किमी की दूरी पर स्थित है। इस शानदार जगह पर ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर दोस्तों के साथ टॉय ट्रेन का भी मजा लिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
मथुरा और वृंदावन
उत्तर प्रदेश की धार्मिक जगह मथुरा और वृंदावन भगवान से जोड़ता है। यहां पर परिवार के साथ जनवरी महीने में वीकेंड मनाने के लिए आ सकते हैं। यह बहुत ही पवित्र तीर्थस्थल है। इसके अलावा यहां पर बहुत ही स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है। इसे आप एक बार जरूर ट्राई करें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अलवर
राजस्थान के जयपुर से करीब 150 किमी दूर स्थित अलवर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह जगह नोएडा से सिर्फ 200 किमी की दूरी पर् स्थित है। यह शहर अपने प्राचीन इतिहास की वजह से जाना जाता है। यहां पर मौजूद किले, प्राकृतिक दृश्य और अनोखा वातावरण आपकी ट्रिप को और मजेदार बना देगा।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड में मौजूद जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रोमांच से भरपूर जगह है। यहां पर सुंदर प्राकृतिक नजारों के मजे लिए जा सकते हैं। यह जगह नोएडा से करीब 300 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर दोस्तों के साथ जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। वीकेंड में यह जगह घूमने के लिए बेस्ट रहेगी।
