लोनावला से 20 किमी दूर इस जगह पर करें रोड ट्रिप, बच्चों के साथ खूब होगी मौज-मस्ती
Pawna Lake: परिवार के साथ रोड ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित पावना झील को एक्सप्लोर करें। यह जगह शांति और हरियाली से घिरी हुई है जहां क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
पावना झील (सौ. सोशल मीडिया)
Best Weekend Getaways: अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने और परिवार के साथ समय बिताते हुए कई महीनों गुजर जाते हैं। ऐसे में वीकेंड गेटवे के लिए आप मुंबई के पास एक खूबसूरत जगह पर समय बिता सकते हैं। यह जगह रोड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप मुंबई के आसपास रहते हैं तो एक झील के किनारे छुट्टियां बिता सकते हैं।
लोनावला से करीब किमी की दूरी पर स्थित पावना झील दो बड़े शहरों के बीच पड़ती है। यह मुंबई से करीब 110 और पुणे से 58 किमी की दूरी पर है। यह एक आर्टिफिशियल झील है जो पावना नदी पर बने पावना डैम द्वारा बनाई गई है। इस जगह पर आपको हरे-भरे पहाड़, प्रकृति के खूबसूरत नजारे और शानदार मौसम देखने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी रहेगी। इसके आसपास आप कई ऐतिहासिक किलों जैसे तिकोना, लोहागढ़, टुंग और विसापुर आदि को देख सकते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की रोड ट्रिप
पावना झील पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना अपने भाई अपारशक्ति खुराना और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने हाल ही में पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इस झील पर परिवार के साथ वह क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। जहां आप भी इस बार वीकेंड पर समय बिता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
यह भी पढ़ें:- साल 2025 में भारत की इन जगहों ने किया सबसे ज्यादा ट्रेंड, जानें क्या था कारण
झील के किनारे करें कैंपिंग
इस झील के किनारे आप परिवार के साथ कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां परिवार, दोस्तों और कपल्स के ग्रुप टेंट लगाते हैं और बारबेक्यू का आनंद लेते हैं। इसके अलावा कैंपिंग साइट पर भोजन, संगीत और खेल का अनुभव लेते हैं। सुबह के समय इस झील में कयाकिंग भी की जा सकती है।
इस झील के चारों ओर पहाड़ों की सुंदर तस्वीरें खींची जा सकती हैं। अगर आप तिकोना किले तक ट्रैक करते हैं तो इस झील का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा। अगर आप रोमांचक गतिविधियों के शौकीन हैं तो टैंडम पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं। जिससे पहाड़ियों और झीलों को अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।
किस समय आना होगा सही
पावना झील घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच का है। इस दौरान मौसम बहुत साफ और आनंदमय होता है। झील के किनारे बैठकर आप आनंद ले सकते हैं। इस वीकेंड गेटवे के लिए मुंबई के पास इस खूबसूरत सी छिपी हुई जगह को आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
