Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आपने देखा बूढ़ी दिवाली का जश्न, भारत में इस जगह होता हैं बेहद खास

दिवाली का जश्न देश के हर कोने में खास होता है लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर अनोखे तरह से दिवाली मनाते हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की बूढ़ी दिवाली की इसे इगास पर्व के नाम से जाना जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 23, 2024 | 08:05 AM

बूढ़ी दिवाली हिमाचल में है खास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Old Diwali: दीवाली का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन बाकी हैं वहीं पर इस त्योहार को लेकर देशभर में जश्न की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है। दिवाली का जश्न देश के हर कोने में खास होता है लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर अनोखे तरह से दिवाली मनाते हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की बूढ़ी दिवाली की इसे इगास पर्व के नाम से जाना जाता है। अगर इस दिवाली कुछ नया करने का प्लान कर रहे हैं तो आप बूढ़ी दिवाली मना सकते है। चलिए जानते हैं इसकी खासियत

दिवाली के 1 महीने बाद मनाते हैं

हिमाचल प्रदेश में बूढ़ी दिवाली या इगास पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं यहां के कुल्लू में दिवाली के एक महीने बाद यहां पर बूढ़ी दिवाली को सेलिब्रेट किया जाता है। हिमाचल प्रदेश, देश का पहाड़ी हिस्सा है जिसकी संस्कृति अपने आम में बेहद खास है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी नजर आती है। बूढ़ी दिवाली की खासियत यह है कि, हिमाचल प्रदेश में इस दिन दीपक तो घरों में जलाए ही जाते हैं साथ ही हाथों में जलती हुई मशाल लेकर उत्सव मनाया जाता है। इस दिन पर हिमाचल की संस्कृति का चित्रण होता है और इस दिन लोक गीत गाए जाते हैं और पारंपरिक नृत्य की झलक देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा इस दिन दिवाली पर कई प्रोग्राम आयोजित होते हैं, जिन्हें देखना अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें- तांबे के लोटे का किस्मत कनेक्शन जानिए, मिलेगी नई कामयाबियां

सम्बंधित ख़बरें

31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

हिमाचल के चंबा में 200 साल पुराना ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर जलकर राख, प्राचीन विरासत नष्ट

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में चलेंगी सर्द हवाएं, 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

Budget 2026: हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की चमकेगी किस्मत, सरकार बनाएगी ‘सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स’

वेदों में मिलता हैं महत्व

यहां पर कुल्लू में मनाई जा रही बूढ़ी दिवाली की बात करें तो, इसका जश्न खास रूप से निरमंड में देखने के लिए मिलता हैं जहां पर सिरमौर, शिमला, जनजातीय जिला लाहुल स्पीति, आदि में अनोखे रंग से इस दिवाली को मनाया जाता है। इस पर्व में इलाके की पुरातन संस्कृति की झलक देखने के लिए मिलती है। प्रकाशोत्सव के प्रतीक के रूप में यहां पर मशालें जलाई जाती है और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोग झूम उठते हैं। इसे लेकर बताते हैं कि, यह पर्व वैदिक काल से चला आ रहा है।

इसका बर्णय ऋग्वेद में भी मिलता है। इसके अलावा रामायण और महाभारत से इस पर्व का जुड़ाव देखने के लिए मिलता हैं। कहते हैं कि, कौरव और पांडव के प्रतीक के तौर पर दो दल रस्साकशी करेंगे। विशेष तौर से बनाई गई मूंजी घास के रस्से से दोनों दल एक-दूसरे के साथ शक्ति प्रदर्शन करते है।

जानें क्यों खास है कुल्लू

यहां पर हिमाचल की यह खुबसूरत जगह कुल्लू पहाड़ों वाला क्षेत्र है जहां पर शांति और सुकून के साथ समय बिताया जा सकता है। इस कुल्लू में श्री हनोगी मंदिर जा सकते हैं. ये मंदिर ब्यास नदी के किनारे पर बना हुआ है और यहां के दृश्य भी मनोरम होते हैं। इसके अलावा यहां पर घुमने के लिए आप अन्य जगहों में गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब, रघुनाथ टेम्पल, बिजली महादेव मंदिर, कैसरघर, भृगु झील, खीर गंगा जैसी खूबसूरत जगहों की भी सैर कर सकते है।दिवाली का जश्न इस बार 1 नवंबर को देशभर में मनाया जाने वाला है।

Old diwali is celebrated in kullu himachal pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 07:57 AM

Topics:  

  • Diwali
  • Himachal Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.