दुनिया का सबसे अनोखा गांव जहां नहीं है कोई सड़क, नाव से घूमने आते हैं यहां लोग
हम किसी आसपास की जगह पर जाने के लिए किसी न किसी वाहन जैसे बस या कार का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी मदद से हम आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंच सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना सड़क के लोग पहले सफर कैसे तय करते होंगे। दुनिया में एक ऐसी भी जगह मौजूद है, जहां पर लोग बिना सड़क के ही सफर तय करते हैं। यह जगह बहुत ही हसीन है जो कि नीदरलैंड में मौजूद है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया में ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां जाकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। यहां के नजारे देखकर लोग अक्सर बार-बार घूमने जाने का मन करते हैं। हम किसी आसपास की जगह पर जाने के लिए किसी न किसी वाहन जैसे बस या कार का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी मदद से हम आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंच सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना सड़क के लोग पहले सफर कैसे तय करते होंगे। अगर ऐसी जगह के बारे में आपको बताएंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।
दुनिया में एक ऐसी भी जगह मौजूद है, जहां पर लोग बिना सड़क के ही सफर तय करते हैं। यह जगह बहुत ही हसीन है जो कि नीदरलैंड में मौजूद है। यहां पर मौजूद एक गांव में आपको कोई भी सड़क देखने को नहीं मिलेगी। अगर आपको यहां घूमना है, तो इसके लिए नाव का इस्तेमाल करना होगा। इसी के जरिए आप पुरे गांव को देख सकते हैं।
CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी
भगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Sunderkand Path: सुंदरकांड का पाठ करने से पहले ये बातें नोट कर लीजिए, वरना छोटी सी गलती पड़ेगी बहुत भारी
इजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
नीदरलैंड में मौजूद इस छोटे से गांव में आपको एक भी सड़क देखने को नहीं मिलेगी। इस वजह से यहां पर आपको एक भी गाड़ियां देखने को नहीं मिलेंगे। इस गांव में ज्यादातर लोग साइकिल की मदद से रास्ता तय करते हैं।
सर्दियों में नीदरलैंड के इस गांव का नजारा बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होता है। बर्फ से ढकी जगहें और हरियाली मन को मोह लेती है। यहां पर सर्दियों के समय बच्चे स्केटिंग करते हुए नजर आते हैं। बर्फ से ढकी इस जगह को आप सर्दियों में देखने जा सकते हैं। उस समय यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।
नीदरलैंड के इस अनोखे और खूबसूरत गांव का नाम गीथोर्न है। इस जगह को नीदरलैंड का वेनिस भी कहा जाता है। इस जगह आपको चारों तरफ पानी ही पानी नजर आएगा। यह जगह बहुत ही शांत है। हर साल इस गांव में दूर दूर से लोग आते हैं।
दुनिया घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही हसीन और आकर्षक साबित हो सकती है। यहां के अद्भुत नजारे और नाव में सफल घूमने का मजा दोगुना कर देगा। प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं, इस जगह के दीदार एक बार जरूर करें। यहां पर आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल जाएंगी।
नीदरलैंड के इस गांव में पहुंच के लिए आप भारत से एम्सटर्डम का टिकट कर सकते हैं। इसके बाद वहां से आप गीर्थोन के लिए कोई बस या ट्रेन भी पकड़ सकते हैं। आप यहां फैमिली या दोस्तों के साथ विजिट कर सकते हैं। यह जगह आपके ट्रिप की थकान को भी दूर कर देगी।
