-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Natheshwar Mahadev Temple Where Devotees Padlocks To Make Wishes
महादेव के इस मंदिर में भक्त ताला लगाकर मांगते हैं मनोकामना, जानिए परंपरा
- Written By: प्रीति शर्मा
Lord Shiva Temple: भारत में कई मंदिर हैं लेकिन प्रयागराज में स्थित एक मंदिर ऐसा है जहां पर लोग मन्नत मांगने के लिए ताले लगाते हैं। इस मंदिर में सावन के समय भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

नाथेश्वर महादेव मंदिर (सौ. इंस्टाग्राम)
Natheshwar Mahadev Temple: देश में हजारों शिव मंदिर है लेकिन एक मंदिर ऐसा है जहां पर भक्त ताले बंद करके अपनी मनोकामना भगवान शिव को पहुंचाते हैं। खासकर सोमवार के दिन ताले वाले महादेव के यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। जहां लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर शिवजी के पास आते हैं। यह प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हजारों लोगों के आस्था का केंद्र है। इस अनोखे शिव मंदिर के दर्शन करने आप भी जा सकते हैं।
कहां है नाथेश्वर महादेव मंदिर
भगवान शिव का यह मंदिर नाथेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मुट्ठीगंज में स्थित है। यह अद्भुत मंदिर आस्था, श्रद्धा और विश्वास की अनोखी मिसाल पेश करता है। महादेव के इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं। जब भक्तों की मनोकामना पूरी होती है तो वह भोलेनाथ के दर्शन करने भी आते हैं।
ताला लगाकर पूरी होती है मनोकामना
नाथेश्वर महादेव मंदिर की यह अनोखी परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। जहां पर भक्त किसी भी मनोकामना को लेकर आते हैं और मंदिर की दीवार या रेलिंग पर ताला लगाते हैं। यह ताला भक्तों की आस्था का प्रतीक होता है जो वह भोलेनाथ के चरणों में छोड़कर जाते हैं। जब भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो इस ताले को खोल दिया जाता है। कई लोग एक नया ताला लगाकर भगवान को धन्यवाद भी करते हैं। इस मंदिर की दीवारों और रेलिंग पर सैकड़ों ताले सजे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
यह भी पढ़ें:- मानसून में अकेले ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सावन के सोमवार को इस मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है। सोमवार को शिव भक्त शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भगवान को अर्पित करते हैं। यह मंदिर कई लोगों की आस्था का प्रतीक है क्योंकि माना जाता है कि यहां पर मांगी गई मन्नत भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं।
सावन के महीने में करें दर्शन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यहां पर कई लोग नौकरी, विवाह, संतान या मानसिक सुख के लिए कामना करते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां विशेष पूजन, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है। अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो सावन के महीने में इस प्राचीन और चमत्कारी मंदिर को भी विजिट कर सकते हैं।
Natheshwar mahadev temple where devotees padlocks to make wishes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













