हिमालय के नीचे छिपा है एक विशाल समुद्र, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय अपने अंदर कई तरह के रहस्य छुपाए हुए है। लेकिन क्या आपको पता है कि हिमालय के नीचे एक समुद्र छिपा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय अपने अंदर कई तरह के रहस्य छुपाए हुए है। लेकिन क्या आपको पता है कि हिमालय के नीचे एक समुद्र छिपा है। बता दें कि हिमालय का जन्म ही समुद्र से हुआ था।
हिमालय पर्वत भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार और चीन की सीमाओं में फैला हुआ है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक हिमालय पर्वतमाला की लंबाई करीब 2500 किमी है।
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में शुरू होगी 2500 की ‘ब्रेक दर्शन योजना’, मात्र 8 मिनट में हो सकेंगे ज्योतिर्लिंग दर्शन
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल, 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने की मांग
कहा जाता है कि लाखों सालों पहले हिमालय क्षेत्र में एक विशाल समुद्र था। इस समुद्र को टेथिस सागर के नाम से जाना जाता था। लेकिन टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण इस समुद्र का अस्तित्व खत्म हो गया। यह धीरे-धीरे हिमालय पर्वत श्रृंखला में बदल गया।
हालांकि कुछ लोग यह भी कहते हैं कि हिमालय के नीचे अभी भी टेथिस सागर मौजूद है। दरअसल हिमालय के पहाड़ों में समुद्री जीवों के जीवाश्म पाए जाते हैं। यह इस बात को साबित करता है कि पहले कभी यहां पर समुद्र हुआ करता था।
माना जाता है कि आज भी हिमालय के नीचे टेथिस सागर मौजूद है। यह गोंडवाना लैंड और लॉरेशिया के बीच में मौजूद है। टेथिस सागर एक छिछला और संकरा सागर था। इसी की वजह से धरती पर हिमालय और आल्प्स जैसे पहाड़ पैदा हुआ थे।
टेथिस सागर ने आज से करीब 225 मिलियन साल पहले भारत को एशिया से अलग किया था। इतिहास के मुताबिक भारत की फ्लेट एशियाई प्लेट से टकराई और टेथिस सागर बंद हो गया। जिसके बाद हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ।
