साल 2025 में भारत की इन जगहों ने किया सबसे ज्यादा ट्रेंड, जानें क्या था कारण
Most Visited Destinations in 2025: इस साल भारत की कुछ बेहतरीन जगहों ने पर्यटकों से लेकर सोशल मीडिया तक में अपनी जगह बनाई। जिसकी वजह से यहां पर ज्यादा लोगों ने ट्रैवल किया और इन जगहों को ट्रेंड करवाया।
- Written By: प्रीति शर्मा
Trending Places in 2025: साल 2025 कुछ ही दिनों में सबको अलविदा करने वाला है। तो वहीं कुछ लोग आने वाले साल के इंतजार में हैं। यह साल पर्यटन के लिहाज से काफी दिलचस्प रहा। सालभर भारतीय पर्यटकों ने भीड़भाड़ को छोड़ शांति वाली जगहों को चुनना पसंद किया। सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए कुछ जगहें काफी ट्रेंड में रहीं।
हिमालय की शांत वादियां, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों की ऐतिहासिकता, नॉर्थ ईस्ट की सुंदरता, आध्यात्मिक गांव आदि पूरे साल सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। इन जगहों की खूबसूरती को देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों ने भी एक्पीरियंस किया। आइए, जानते हैं इस साल कौन-कौन सी जगह ट्रेंड पर रही।
कश्मीर
कश्मीर को साल 2025 में लोगों ने एक बार फिर पसंद किया। बर्फ से ढकी वादियां, रंग बिरंगे फूल, शांत प्राकृतिक वातावरण को देखने के लिए इस साल सबसे ज्यादा पर्यटक यहां पर आए। सोनमर्ग, अरु वैली, द्रास और गुरेज वैली जैसे कम भीड़-भाड़ वाले इलाके युवाओं के फेवरेट डेस्टिनेशन रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
प्राचीन भारत के पास थी अनोखी साउंड इंजीनियरिंग, इस मंदिर में विज्ञान हार जाता है; जानें म्यूजिल पिलर का रहस्य
इस साल फिल्म की शूटिंग से लेकर ट्रैवल क्रिएटर्स की रील्स में कश्मीर पूरे साल ट्रेंड में था। पहलगाम हमले के बाद कुछ समय पर्यटन पर असर बड़ा लेकिन उसके बाद यहां पर तस्वीरें लगातार वायरल रहीं।
राजस्थान
राजस्थान अपनी राजशाही विरासत के लिए जाना जाता है जो इस बार सोशल मीडिया ट्रेंड पर टॉप में था। राजस्थान के ग्रामीण परिवेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। खिमसर, ओसियार, बाड़मेर, जैसलमेर के पास के गांव में पर्यटक असली रेगिस्तानी और गांव के जीवन का अहसास लेने आए।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में चाहते हैं एक लंबा ब्रेक, तो इन वीजा फ्री देशों का करा लें टिकट
उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में इस बार महाकुंभ मेले की झलक दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र रही। इस साल लाखों श्रद्धालु देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लगातार इस शहर को ट्रेंड करवा रहे थे। वाराणसी की सांस्कृतिक फोटोग्राफी और फूड लवर्स के लिए ये जगहें चर्चा में रहीं।
बनारस अपनी अनोखी परंपराओं और प्राचीन गलियों के लिए जाना जाता है। इंटरनेट पर इस जगह की फोटोग्राफी ने लोगों को यहां आने पर मजबूर कर दिया। साल 2025 की यह सबसे ज्यादा बेस्ट आध्यात्मिक डेस्टिनेशन है।
उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी इस साल पर्यटकों की पसंद रहा। प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने इन स्थलों को लोकप्रिय बना दिया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये जगह ट्रेंड में रही।
मेघालय
प्राकृतिक खूबसूरती में मेघालय भारत की फेमस इंस्टाग्राम डेस्टिनेशन बना रहा। चेरापुंजी, डौकी, मावलिनोंग, क्रांग सूरी वॉटर फॉल आदि अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। यहां पर कैंपिंग, बादलों के खूबसूरत नजारे और नदियां सोशल मीडिया पर पूरे साल ट्रेंड में रहीं।
