Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तराखंड में मिलेगा अब मालदीव का मजा, बजट में कर सकते हैं दोस्तों संग ट्रिप प्लान

उत्तराखंड में मौजूद टिहरी बांध पर स्थित फ्लोटिंग हाउस आपको मिनी मालदीव का अहसास कराएगा क्योंकि यह हाउस पानी के ऊपर तैरता है। जिसकी वजह से यह मालदीव का अहसास दिलाता है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 04, 2024 | 12:01 PM

मिनी मालदीव उत्तराखंड (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

देहरादून: अक्सर लोग वेकेशन पर बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप मालदीव जाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले बजट पर बात आ जाती है। क्योंकि यहां जानें के लिए मिडिल क्लास व्यक्ति को काफी सोचना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अगर आपको भी मालदीव का अहसास चाहिए तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप भारत में रहकर ही मालदीव का अहसास ले सकते हैं। भारत के उत्तराखंड में मौजूद इस जगह को मिनी मालदीव के रूप में जाना जाता है।

उत्तराखंड में मौजूद टिहरी बांध पर स्थित फ्लोटिंग हाउस आपको मिनी मालदीव का अहसास कराएगा क्योंकि यह हाउस पानी के ऊपर तैरता है। मालदीव में भी इसी तरह के वाटर विला पाए जाते हैं। ये पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप मालदीव जाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं। इस जगह पर आप मालदीव का फील ले सकते हैं और लाखों पैसे भी बचा सकते हैं।

मिनी मालदीव में लें हसीन वादियों का मजा

गंगा नदी और भागीरथी नदी के ऊपर बना फ्लोटिंग हट्स एंड इको रूम के नाम से जानी जाने वाली यह जगह मालदीव से कम नहीं है। यहां पर आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। इस हाउस में आपको दूर दूर तक नदी दिखाई देगी। यह बेहद हसीन नजारा होता है। यहां पर आप रुकने का भी मजा ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, न्याय का दिया भरोसा, कहा- ‘सरकार आपके साथ’

चेक बाउंस केस में अब वॉट्सऐप-ईमेल पर आएगा समन, उत्तराखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

अंकिता भंडारी केस: BJP नेता दुष्यंत गौतम का कांग्रेस-AAP पर एक्शन, ठोका इतने करोड़ का मानहानि केस

अंकिता हत्याकांड मामला: पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा, फरार उर्मिला के खिलाफ वारंट

इस फ्लोटिंग हाउस पर आप कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। बोटिंग, राइड और पैरासेलिंग का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर वॉटर एक्टिविटी भी काफी फेमस है। दोस्तों के साथ इस जगह गर्मियों के मौसम में काफी सैलानी घूमने आते हैं। घूमने और एक्टिविटी के अलावा यहां पर फोटोशूट भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा पर भारत के इन फेमस सूर्य मंदिर के करें दर्शन, जीवन के सभी दुख-दर्द होंगे दूर

अक्सर लोग इस जगह पर प्री वेडिंग शूट कराने आते हैं। पानी के बीच बने इस घर में शादी की यादें हमेशा के लिए कैद की जा सकती हैं। यहां पार्टनर, दोस्त या परिवार के साथ ट्रिप प्लान की जा सकती है। इस फ्लोटिंग हाउस में रूम बुक करने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफ लाइन भी रूम बुक किए जा सकते हैं।

Mini maldives in india uttarakhand plan to visit with friends

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 12:01 PM

Topics:  

  • Maldives
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.