मेकमाईट्रिप ने किया खुलासा, साल में 2 से ज्यादा बार विदेश यात्रा कर रहे है भारतीय
मेक माई ट्रिप एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है , जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी। इस कंपनी ने भारतीय सैलानियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भारतीय सैलानी साल में 2 से अधिक बार विदेश यात्रा करते है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मेक माई ट्रिप ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ट्रैवल एजेंसी मेक माई ट्रिप ने भारतीय सैलानियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि भारत में रहने वाले सैलानी साल में 2 से अधिक बार विदेश यात्रा करते है। इस आधार पर यात्रा करने वालों की संख्या में 32 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।
यात्रा बुकिंग मंच मेक माई ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी। रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है।
अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज रहे है
संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं। मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘ खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Gokyo Lakes: नेपाल की गोद में छिपा दुनिया का सबसे ऊंचा मीठे पानी का लेक, जानें ट्रेवेल टिप्स
आम नागरिकों पर चालान, लेकिन ट्रैवल्स बसों को खुली छूट! नागपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े हुए कई सवाल
इंसानों के बनाए 5 सबसे खूबसूरत आइलैंड… प्रकृति को मात देती इंजीनियरिंग की ये नायाब मिसालें
महिला सोलो ट्रिप के लिए भारत की 5 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, जानें यहां की खासियत
संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास’ उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी
मेकमाईट्रिप लिमिटेड एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है , जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी। इसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है, कंपनी एयरलाइन टिकट, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अवकाश पैकेज, होटल आरक्षण, रेल और बस टिकट सहित ऑनलाइन यात्रा सेवाएं प्रदान करती है।
मेकमाईट्रिप का सबसे बड़ा शेयरधारक बना
सितंबर 2019 में, चीन की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी और दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल सेवा प्रदाताओं में से एक, सीट्रिप/ट्रिप.कॉम ग्रुप ने नैस्पर्स के साथ शेयर एक्सचेंज पूरा किया और मेकमाईट्रिप का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
