Maharastra Hill Station: महाराष्ट्र का छोटा-सा हिल स्टेशन गर्मियों में है बेस्ट, खूबसूरती देख नहीं होगा यकीन
Matheran Hill Station: महाराष्ट्र घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है जहां पर लोग अक्सर घूमने का प्लान करते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर लोग खूबसूरत और शांत जगह पर घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप भी इस तरह की जगह के तलाश में हैं तो महाराष्ट्र का एक छोटा हिल स्टेशन आपको आकर्षित कर सकता है। यहां की हरियाली और सुंदरता पर्यटकों को खूब भाती है। यहां पर हर साल दूर दूर से लोग आते हैं और गर्मियों में समय बिताते हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह काफी अच्छी साबित हो सकती है। इस गर्मी आप माथेरान की हरियाली और खूबसूरती लुत्फ लेने जा सकते हैं।
महाराष्ट्र के इस हिल स्टेशन में तेंदुआ, हिरण, मालाबार, गिलहरी, लोमड़ी, जंगली सुअर और लंगूर पाए जाते हैं। यहां की हरियाली पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहां पर आप प्रबलगढ़ किला, मंकी पॉइंट, लुइसा पॉइंट, अंबरनाथ मंदिर, चार्लेट झील और अन्य कई जगहों को घूम सकते हैं। दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए यह जगह काफी अच्छी है।
मुंबई से माथेरान की दूरी सिर्फ 110 किमी है। अगर आप वीकेंड के लिए हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो मुंबई, पुणे नासिक से यहां पर आ सकते हैं। यह जगह ट्रैकिंग के लिए काफी मशहूर है। बता दें कि यह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित है। समुद्र तल से इस जगह की ऊंचाई करीब 2600 फीट है। इस जगह पर सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई और पुणे है। इसके बाद आपको यहां से बस या टैक्सी करनी होगी। ट्रेन से भी माथेरान पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको नरेल जंक्शन पहुंचना होगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जानकारी के अनुसार लोकप्रिय हिल स्टेशन माथेरान ने पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं, क्योंकि माथेरान पर्यटन जागरूकता संघर्ष समिति (एमपीवीएसएस) के बैनर तले निवासियों और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह विरोध पर्यटकों को निशाना बनाकर की जाने वाली धोखाधड़ी की गतिविधियों में वृद्धि के जवाब में किया गया है, स्थानीय लोगों ने इस खतरे को रोकने के लिए सख्त उपायों की मांग की है।