World Tourism Day 2025: पर्यटन दिवस पर इन जगहों की करें यात्रा, बदलेगा जीवन का नजरिया
World Tourism Day: विश्व में हर साल 27 सितंबर का दिन पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर पर्टयन को बढ़ावा देने के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों को कम बजट में घूमा जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
विश्व पर्यटन दिवस 2025 (सौ. फ्रीपिक)
Tourist Places in India: दुनिया में पर्यटन के प्रति लोगों का रुख तेजी से बदल रहा है। जहां पहले लोग सैर सपाटे को समय बर्बाद करना समझते थे वहीं अब पर्यटन जीवन के लिए एक जरूरी चीज बनता जा रहा है। हर साल दुनियाभर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। जिसके जरिए ये संदेश दिया जाता है कि पर्यटन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि आर्थिक विकास और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।इस साल पर्यटन दिवस 2025 की ‘पर्यटन और सतत परिवर्तन’ है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन यात्री भारत की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोग बजट की वजह से भी रुक जाते हैं। आज हम आपको ऐसी जगह बताने वाले हैं जहां पर घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। अगर आप उसी शहर में रहते हैं तो खाने से लेकर ठहरने तक का पैसा बच जाएगा।
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग इंडिया गेट, लाल किला, जंतर मंतर, लोटस टेंपल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। ये ऐतिहासिक जगह आपको जीने का एक नया नजरिया सिखाएगी। यहां पर गलियों में घूमते हुए दोस्तों के साथ मस्ती करना आप कभी नहीं भूलेंगे। यह शहर आपके अंदर एक नई ऊर्जा भर देगा। यहां पर आप कई शानदार फोटो भी खिंचवा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
बालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
वाराणसी
उत्तर प्रदेश का सबसे प्यारा शहर वाराणसी भारत की प्राचीन धरोहरों में से एक है। यह शहर आज भी आपको उस समय की याद दिलाएगा। यहां के घाट और गंगा आरती एक बार जरूर देखना बनता है। संस्कृति और अध्यात्म का अनुभव करने के लिए वाराणसी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
पंजाब
पंजाब का शानदार शहर अमृतसर पर्यटन दिवस पर एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां मौजू स्वर्ण मंदिर दुनियाभर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह जगह केवल आध्यात्मिक नहीं बल्कि शांति का भी प्रतीक है। यहां का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और खाने के लिए लंगर की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में आप सुकून से इस जगह पर घूम सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत के इन छिपे हुए आइलैंड पर मनाएं वैकेशन, सिर्फ इतना आएगा खर्च
गोवा
गोवा का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में समुद्र, बीच और पार्टी की झलक दिखाई देती है। यहां पर बीच में घूमना एकदम फ्री है जहां आप सूर्यास्त और सूर्योदय का लुत्फ ले सकते हैं। पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान किया जा सकता है जो बहुत शानदार अनुभव होगा।
जयपुर
राजस्थान के कल्चर को जानना चाहते हैं तो जयपुर घूमने जा सकते हैं। ये शहर किलों और महलों के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति अन्य जगहों के काफी अलग है। यहां की पुरानी गलियां और बाजार को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
