सावन में भक्ति और मस्ती दोनों चाहिए तो चलो मध्यप्रदेश की वादियों में, नदी, झरने और मंदिर देंगे सुकून के पल

बारिश का मौसम आ गया है और सावन भी शुरू हो गया है। लोग भगवान शिव का आराधना में लगे हुए है। आप घुमने के शौकीन है और बरसात के कारण घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे है तो आपके लिए हम लाए है मस्त प्लान।
Bee Waterfall in MP
मधुमक्खी झरना (सोर्स: एक्स @MPTourism)
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क: बारिश का मौसम आ गया है और सावन भी शुरू हो गया है। लोग भगवान शिव का आराधना में लगे हुए है। आप घुमने के शौकीन है और बरसात के कारण घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे है तो आपके लिए हम लाए है मस्त प्लान। जिससे आपका घुमने का शौक भी पूरा हो जाएगा और सावन में भगवान शिव की भक्ति भी हो जाएगी।

तो चलाे हम आपको ले चलते है भारत के ह्रदयस्थल मध्य प्रदेश की इस खूबसूरत वादियों में। हम आपको ऐसी जगह ले जा रहे है जहां पहाड़, नदी, झरने, मंदिर, भगवान सब मिलेंगे। यहां पर आप दोस्तों के साथ जाओ या फिर परिवार के साथ घुमने में आनंद आ जाएगा।

यहां आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के साथ-साथ फोटोशूट भी करा सकते हैं। कुल मिलाकर पूरे रास्ते फुल ऑन मस्ती और भक्ति दोनों एक साथ। हम आपको ले जा रहे है मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी। जो अपनी खूबसूरत वादियों और शांत वातावरण के जाना जाता है। इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता हैं।

पहाड़ों से घिरा है पचमढ़ी

पचमढ़ी पूरी तरह से पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां की घाटियां, झरने और जंगल देखकर आपको लगेगा कि आप किसी जन्नत में आ गए हैं। ऑफिस की भागदौड़ से दूर शांत माहौल में आप खुशी के कुछ पल बिता सकते हैं। यहां आपको ठहरने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे। तो अब भाई अपनी गाड़ी उठाइए और निकल पड़िए पचमढ़ी की ओर।

चौरागढ़ मंदिर

Chauragarh Temple Pachmarhi
पचमढ़ी का चौरागढ़ मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)

पचमढ़ी में कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यहां आप पहाड़ों में ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां आपकों भगवान महादेव के मंदिर भी मिलेंगे। अगस्त में मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध यात्रा यानी नागद्वार की यात्रा भी शुरू हो रही है। इस साल 9 अगस्त को नाग पंचमी है इस दिन चौरागढ़ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

धूपगढ़

धूपगढ़ को सनसेट पाइंट भी कहा जाता है। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए एक लोकप्रिय जगह है, जो पचमढ़ी की यात्रा का मुख्य आकर्षण है। धूपगढ़ से सतपुड़ा की वादियों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यहां से पहाड़ों, घाटियों, जंगलों और झीलों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

मुधमक्खी झरना

नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित मधुमक्खी झरना यमुना प्रपात के नाम से भी जाना जाता है। नदी में गिरते इस खूबसूरत झरने से पंचमढ़ी को पानी की आपूर्ति की जाती है। नहाने के लिए यह झरना काफी लोकप्रिय है। इस झरने तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। पचमढ़ी में इसके अलावा रजत प्रपात और अप्सरा विहार भी है जहां आपको विहंगम द्श्य देखने को मिलेंगे।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

Satpura Tiger Reserve
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (सोर्स: एक्स @udayan_ifs)

नर्मदापुरम में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 524 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यह पार्क असंख्य दुर्लभ पक्षियों का घर है। यहां बिसन, टाइगर, तेन्दुए और चार सींग वाले हिरन जसे जानवरों को देखा जा सकता है। यह पार्क सदाबहार साल, टीक और बांस के पेड़ों से भरपूर है। पार्क के आसपास ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।

कैसे पहुंचे पचमढ़ी

पचमढ़ी जाने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट में जबलपुर और भाेपाल एयरपोर्ट है। यहां से आप बस, टैक्सी से पचमढ़ी पहुंच सकते है। इसके अवाला पिपरिया सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन ने यहां से भी आप टैक्सी या बस की मदद से पचमढ़ी पहुंच सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com