Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Char Dham Yatra 2025: जानें उत्तराखंड में कब खुलेंगे चारधाम के कपाट, परिवार के साथ कर लें जानें की तैयारी

उत्तराखंड की पवित्र भूमि चार धाम यात्रा के लिए जानी जाती है। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के आते हैं। साल 2025 में चार धाम के कपाट फिर से खुलने को तैयार हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 04, 2025 | 04:42 PM

जानें उत्तराखंड में कब खुलेंगे चार धामों के कपाट

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttarakhand Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड की पवित्र भूमि चार धाम यात्रा के लिए जानी जाती है। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के आते हैं। दरअसल खराब मौसम की वजह से सर्दियों में चारो धाम के कपाट को भक्तों के लिए बंद कर दिया जाता है। साल 2025 में चार धाम के कपाट फिर से खुलने को तैयार हो चुके हैं। बता दें कि इस साल चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू की जा रही है। यह दिन काफी शुभ है क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल करीब 11 लाख लोग बद्रीनाथ पहुंचे थे वहीं 13.5 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए।

कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे से खोल दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में विधि विधान से पूजा की जाएगी। कपाट को खोलने से पहले 22 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत होगी। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है जिसमें भगवान बद्री के महाभिषेक के लिए एक तेल तैयार किया जाता है।  भगवान के अभिषेक के लिए तिलों का तेल निकाला जाता है। यह तेल स्थानीय सुहागिन महिलाएं तैयार करती हैं। इसके बाद कलश यात्रा की शुरुआत होती है जो ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग से होते हुए 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 4 मई को कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद कर दिए थे।

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ धाम को खोलने की अभी घोषणा नहीं की गई है। यह इस साल फरवरी 26 महाशिवरात्रि के बाद तय किया जाएगा। 2024 की बात करें तो केदारनाथ धाम 10 मई को खोले गए थे। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी।ॉ

सम्बंधित ख़बरें

चेक बाउंस केस में अब वॉट्सऐप-ईमेल पर आएगा समन, उत्तराखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

अंकिता भंडारी केस: BJP नेता दुष्यंत गौतम का कांग्रेस-AAP पर एक्शन, ठोका इतने करोड़ का मानहानि केस

अंकिता हत्याकांड मामला: पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा, फरार उर्मिला के खिलाफ वारंट

बेटियों की ‘कीमत’ लगाने वाले आप कौन? कैबिनेट मंत्री के पति के बयान पर खौला बिहार का खून, भारी बवाल

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

चार धाम यात्रा का महत्व

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा हर हिंदू के लिए बहुत ही महत्व रखती है। मान्यताओं के अनुसार चार धाम की यात्रा करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धर्म शास्त्रों में भी चार धाम यात्रा का वर्णन मिलता है।

Know uttarakhand char dham yatra 2025 opening dates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2025 | 04:42 PM

Topics:  

  • Badrinath Dham Temple
  • Char Dham
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.