Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राकृतिक दृश्यों और पैराग्लाइडिंग के रोमांच से भरपूर है कामशेत हिल स्टेशन

शानदार प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर कामशेत हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग रोमांच पसंद करने वालों के लिये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। मुंबई और पुणे जैसे व्यस्त शहरों से कामशेत की कम दूरी इसे प्रकृति प्रेमियों और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल पसंद करने वालों के लिये बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाती है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 19, 2024 | 09:08 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित कामशेत एक खूबसूरत हिल स्टेशन। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये जगह समुद्र तल से लगभग 2200 फीट की ऊंचाई पर है। यहां कि हरी-भरी वादियां, मन को मोह लेने वाली शांत झीलें इस जगह को यादगार पल बिताने लायक बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाती हैं।

कामशेत मुंबई से लगभग 118 किमी दूर पश्चिमी घाट में बसा हुआ है। कोंकण क्षेत्र और पुणे के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग पर बसा कामशेत पुणे से लगभग 56 किमी दूर है। यहां मुंबई और पुणे दोनों ही जगहों से सड़क और रेल के जरिये आसानी से पहुँचा जा सकता है। कामशेत के लिये दोनों शहरों से कम दूरी यहां के लोगों से लिये वीकेंड में हॉलीडे मनाने का एक बेहतरीन ऑप्शन पेश करता है।

पैराग्लाइडिंग के लिए है मशहूर

वैसे तो कामशेत में घूमने के लिये कई जगहे हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में यह पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर हो गया है। साहसिक खेल पसंद करने वाले लोग यहां पैराग्लाइडिंग कर एक यादगार अनुभव हासिल कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के दौरान आप यहां पहाड़ी शहर के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

केरोसिन स्टोव की वापसी, मुंबई में बढ़ी मांग, गैस सिलेंडर की लंबी वेटिंग से बचने का विकल्प!

सिलेंडर है कोई बटुआ नहीं, कांदिवली में 27 गैस सिलेंडर की चोरी को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

मुंबई लोकल में हैवानियत: दिव्यांग कोच में घुसकर दबंगों ने विकलांग को पीटा, चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश

सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

(सौजन्य सोशल मीडिया)

पहाड़ी शहर के खूबसूरत नज़ारे, ठंडी-ताज़ी हवा, लहलहाते सूरजमुखी और धान के खेत इस जगह को पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद लेने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। कामशेत में पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए यहां सबसे अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मई के महीनों में होता।

(सौजन्य सोशल मीडिया)

देख सकते हैं बेडसा गुफाएँ, पवना झील और भैरी गुफाएँ

इसके अलावा कामशेत में घूमने लायक कुछ जगहों में बेडसा गुफाएँ, पवना झील, भैरी गुफाएँ, कोंडेश्वर मंदिर और शिंदे वाडी पहाड़ियाँ शामिल हैं। टूरिस्ट यहां भेड़सा गुफाओं जैसी प्राचीन गुफाओं को देख सकते हैं। ये गुफायें काफी पुरानी हैं जिनका अपना एक ऐतिहासिक महत्व है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)

टूरिस्ट यहां के स्थानीय बाज़ारों में खरीदारी कर सकते हैं और तिकोना किले तक ट्रेक कर सकते हैं। कामशेत और उसके आस-पास की पहाड़ियाँ प्राचीन गुफा मंदिरों और मध्ययुगीन किलों से भरी हुई हैं जहां विजिट करके टूरिस्ट एक अलग अनुभव हासिल कर सकते हैं।

कामशेत का तापमान :  यहां दिन के दौरान औसतन 31 डिग्री सेल्सियस और रात में 22 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो इसे घूमने के लिए एक सुखद स्थान बनाता है।

कैसे पहुंचें:    कामशेत पहुंचने के लिए, पर्यटक पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (50 किमी) तक उड़ान भर सकते हैं या कामशेत रेलवे स्टेशन तक ट्रेन ले सकते हैं।

Kamshet hill station is full of natural scenes and thrill of paragliding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2024 | 09:02 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.