-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit Andaman And Nicobar For 6 Days
IRCTC Tour Package: मार्च में परिवार के साथ घूम आएं यह खूबसूरत द्वीप, 6 दिन के टूर पैकेज में बस इतना लगेगा किराया
- Written By: प्रीति शर्मा
आईआरसीटीसी यात्रियों की सुविधा के लिए टूर पैकेज लेकर आता है जिसमें लोगों को खाने से लेकर रहने तक की पूरी व्यवस्था मिलती है। अगर आप भी इस टूर पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो पैकेज के तहत बुकिंग कर सकते हैं।

मार्च में परिवार के साथ घूम आएं यह खूबसूरत द्वीप
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी यात्रियों की सुविधा के लिए टूर पैकेज लेकर आता है जिसमें लोगों को खाने से लेकर रहने तक की पूरी व्यवस्था मिलती है। अगर आप भी इस टूर पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो पैकेज के तहत बुकिंग कर सकते हैं। मार्च में अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आईआरसीटीसी बहुत ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने रोमांटिक अंडमान हॉलीडे नाम से एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस स्पेशल टूर पैकेज को खासतौर पर परिवार के लिए डिजाइन किया गया है।
कब शुरू होगा टूर पैकेज
अंडमान निकोबार द्वीप अपनी खूबसूरती की वजह से दुनियाभर के टूरिस्टों को आकर्षित करता है। इस जगह की सुंदरता बहुत ही अनोखी है। यहां पर मौजूद द्वीप घने जंगल, विदेशी फूल और पक्षियों से घिरे हैं जो बहुत ही रोमांटिक माहौल बनाते हैं। समुद्र तट के किनारे पर खूबसूरत पेड़ बहुत ही सुहाने लगते हैं। अगर आप भी इस प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज में टिकट बुक कर सकते हैं। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। यह 2 मार्च 2025 को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर यात्रियों का आगमन करेगा। यहां पर स्थानीय प्रतिनिथ द्वारा होटल लेकर जाएंगे। दोपहर में लंच के बाद आपको पोर्ट ब्लेयर घुमाया जाएगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
चीन की दुखती रग पर भारत ने रखा हाथ! समुद्र में चक्रव्यूह तैयार, जिनपिंग की उड़ी नींद!
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
महाविनाश या महाविकास: 92000 करोड़ का निकोबार प्रोजेक्ट विवादों में, जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
इस टूर पैकेज के अंतर्गत रहने की व्यवस्था है जिसमें शानदार रूम मिलेगा। साथ ही खाने के लिए भी आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। अगर आप सोलो ट्रिप करते हैं तो इस टूर पैकेज का किरिया 46080 रुपए रहेगा। वहीं डबल शेयरिंग में इसका टिकट प्रति व्यक्ति 27500 रुपए है और ट्रिपल शेयरिंग में यह 25300 तय किया गया है। वहीं आपको बच्चों को साथ में ले जाने के लिए अलग से पैसे देने पड़ेंगे। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी इस टूर पैकेज में व्यवस्था की ग इस टूर पैकेज में बुकिंग आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
Irctc tour package to visit andaman and nicobar for 6 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














