Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से करें ऊटी की सैर, मिलेंगी कई सुविधाएं, फटाफट करें बुकिंग

आईआरसीटीसी ने इस बार पर्यटकों के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको ऊटी घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को खाने से लेकर रहने तक की सुविधा बजट के अनुसार मिल जाएगी जिसका आप लाभ ले सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jun 22, 2025 | 05:29 AM

ऊटी टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार पर्यटकों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको तमिलनाडु की खूबसूरत जगह ऊटी घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के तहत आप बजट में ऊटी के प्रमुख स्थानों की सैर कर सकते हैं। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।

मानसून के समय परिवार के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में आप जून में शुरु हो रहे इस टूर पैकेज में टिकट बुक सकते हैं। यहां के अद्भुत नजारे आपका दिल खुश कर देंगे।

टूर पैकेज में इन जगहों का करें दीदार

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको ऊटी की कई जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके तहत बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, कुन्नूर दर्शनीय स्थल, मुदुमलाई जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जून 2025 से हो रही है। जहां आपको सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पिक करने के बाद ऊटी भेजा जाएगा। यहां होटल में चेक इन करने के बाद आप बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील देख सकेंगे। इसके अलावा आप रात भर ऊटी घूम सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

April 2026 में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें, सुकून और एडवेंचर का अनोखा संगम

हनुमान जयंती 2026: बजरंग बली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना

विदेश में बसने का सुनहरा मौका… ये देश दे रहे हैं पैसे, जमीन और शानदार सुविधाएं

अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर

बता दें कि यह खास टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था मिलेगी। पूरी यात्रा आपको एसी वाहन से कराई जाएगी। साथ ही शानदार होटल में पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट का खर्चा भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:- कोंकण की खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने, वीकेंड ट्रिप के लिए इन जगहों पर बनाएं प्लान

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति का खर्च 26 हजार रुपए आएगा। वहीं डबल शेयरिंग करने पर यह किराया 13050 रुपए तय किया गया है और ट्रिपल शेयरिंग पर यह किराया 9965 रुपए है। अगर आप साथ में 5 से 11 साल के बच्चे को ले जाते हैं तो इसका किराया 3750 है। इस टूर पैकेज का लाभ उठाने के लिए आप फटाफट बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने  और अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

Irctc tour package of ooty know how much it cost

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 05:29 AM

Topics:  

  • IRCTC
  • Tour and Travel News
  • Tour Packages

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.