- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package Of Kerala Know How Much It Cost
केरल की हसीन वादियों में लें भरपूर आनंद, IRCTC का ये टूर पैकेज है बेस्ट ऑप्शन
केरल में खूबसूरत वादियों, हाउस बोट, बीच आदि का मजा लेना चाहते हैं तो बिना ज्यादा सोचे आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टिकट बुक कर सकते हैं। जिसमें आपको हर तरह की सुविधा बजट में उपलब्ध कराई जाती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

केरल (सौ. सोशल मीडिया)
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी समय-समय पर पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च करती है। इस पैकेज के तहत आपको रहने, खाने, घूमने, टूर गाइड आदि की सुविधाएं बजट में मिल जाती है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये टूर पैकेज बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे। अकेले ट्रैवल करने के लिए भी इन टूर पैकेज का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा बजट में ट्रिप करने के लिए इन टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है।
कितने दिन का है टूर पैकेज
इस बार आईआरसीटीसी ने रेविशिंग केरल विद हाउसबोट स्टे के नाम से बहुत ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में आपको केरल की शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। जिसमें मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, अलेप्पी जैसी बेहतरीन जगहें शामिल हैं। इस टूर पैकेज की शुरुआत 1 जुलाई से एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचीन एयरपोर्ट से होगी। बता दें कि यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात को है।
केरल टूर पैकेज में घूमने की आकर्षक जगहें
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कोचीन के दर्शनीय स्थलों की सैर करवाई जाएगी। यहां पर डच पैलेस, यहूदी आराधनालय और फोर्ट कोचीन की यात्रा करने को मिलेगी। शाम को मरीन ड्राइव भी यात्रा में शामिल है। यहां पर दोस्तों या परिवार के साथ आराम से चिल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
केरल सरकार का बड़ा राजनीतिक फैसला, CM सतीशन ने बंद की विवादित सिल्वर लाइन रेल परियोजना, भूमि अधिग्रहण रद्द
Navabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
इस टूर पैकेज में यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें होटल में रुकने की व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च भी पैकेज में शामिल है। इसके लिए आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस टूर पैकेज में बुकिंग आप 1 जुलाई के अलावा किसी भी दिन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- जुलाई में दिल्ली के पास इन 4 हिल स्टेशन पर लें नेचर का असली मजा
कितनी होगी टूर पैकेज की फीस
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति का किराया 50,870 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग में 26,375 और ट्रिपल शेयरिंग में 20,215 रुपए किराया तय किया गया है। इसके अलावा 5 से लेकर 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 8,870 रुपए है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Irctc tour package of kerala know how much it cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 23, 2026 | 03:22 PMनागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
May 23, 2026 | 03:22 PMछत्रपति संभाजीनगर: मनपा के 100 दिनों के कामकाज पर विधायक अंबादास दानवे का तीखा हमला; दावों को बताया छलावा
May 23, 2026 | 03:20 PMपति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए भोजन के नियम और माता लक्ष्मी की कृपा का संबंध
May 23, 2026 | 03:17 PMमहाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 23, 2026 | 03:10 PMस्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
May 23, 2026 | 03:07 PMबेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














