सिंगापुर मलेशिया घूमने का ये मौका नहीं करें मिस, IRCTC के टूर पैकेज में मिलेगा सबकुछ
IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के जरिए आपको इस बार सिंगापुर और मलेशिया की कई बेहतरीन जगहों को घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप को आप दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
आईआरसीटीसीट मलेशिया सिंगापुर टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक)
IRCTC International Tour Package: विदेश जाने का सपना हर कोई कभी न कभी देखता ही है। लेकिन विदेश घूमने के लिए बस एक अच्छे मौके की तलाश होती है। अगर आप भी विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का खास टूर पैकेज एकदम परफेक्ट रहेगा। इस टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यह टूर पैकेज यात्रियों को न सिर्फ आराम देता है बल्कि उनकी ट्रिप को यादगार भी बनाता है।
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ऐसा इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जो यात्रियों के बजट में है। यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों के लिए है जिसमें आपको एयर ट्रैवल, होटल स्टे, लोकल ट्रांसपोर्ट, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा। बता दें कि इस इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरूआत 123840 रुपए से हो रही है।
- पैकेज का नाम – सिंगापुर और मलेशिया (जयपुर से)
- कवर किए गए डेस्टिनेशन – सिंगापुर और कुआलालंपुर
- यात्रा का तरीका -हवाई मार्ग (जयपुर से कुआलालंपुर) और सड़क मार्ग (कुआलालंपुर से सिंगापुर और वापस)
- समय -27.10.2025 से 02.11.2025 और 09.02.2026 से 15.02.2026
इन जगहों को कर सकेंगे एक्सप्लोर
इस टूर पैकेज में सिंगापुर में सिंगापुर सिटी टूर, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, नाइट सफारी का मौका मिलेगा। साथ ही सेंटोसा आइलैंड के लिए एक तरफा केबल कार, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, विंग्स ऑफ टाइम, यूनिवर्सल स्टूडियो देखने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
यात्रियों को अपना पासपोर्ट (ओरिजिनल कॉपी) साथ लाना होगा, जो भारत लौटने की तिथि से कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए। सभी पर्यटकों को पैकेज बुकिंग की तिथि से 3 दिनों के भीतर अपने पैन कार्ड और पासपोर्ट की एक प्रति, उसके पहले और अंतिम पृष्ठ सहित, आईआरसीटीसी जयपुर कार्यालय में जमा करनी होगी।
यह भी पढ़ें:- अक्टूबर की छुट्टियों में दिल्ली के आसपास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगह, नहीं होगा वापस आने का मन
सिंगापुर वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज
- मूल पासपोर्ट वापसी की तारीख से 6 महीने तक वैध (हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा)
- भरा हुआ वीजा फॉर्म 14A, विधिवत हस्ताक्षरित –
- सफेद पृष्ठभूमि वाले मेट फ़िनिश्ड पेपर पर 35×45 मिमी के दो फ़ोटो, चेहरा 80% तक अभिसरित होना चाहिए।
- सादे कागज़/लेटरहेड पर कवर लेटर – यदि स्व-नियोजित हैं
- पिछले छह महीनों का बैंक स्टेटमेंट, जिसमें प्रति व्यक्ति कम से कम 80,000/- रुपये का समापन शेष हो – मुख्य आवेदक
- व्यवसाय प्रमाण (वेतन पर्ची, कर्मचारी पहचान पत्र, जीएसटी पंजीकरण)
- पासपोर्ट की आगे और पीछे की प्रति।
- टिकट और होटल
- यदि छात्र हैं तो छात्र पहचान पत्र
- यदि पासपोर्ट में पति/पत्नी का नाम अंकित नहीं है तो विवाह प्रमाण
- संपर्क विवरण (ईमेल और मोबाइल नंबर)
- वार्षिक आय।
