IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
IRCTC Pilgrimage Package: IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से रवाना होगी। इस यात्रा में 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
रेलवे स्टेशन (फोटो सोर्स- नवभारत)
IRCTC Bharat Gaurav Train: धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए IRCTC एक बार फिर विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रही है। इस ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में पांच ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं के दर्शन का अवसर मिलेगा।
यह विशेष ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से रवाना होगी। यात्रा के दौरान ट्रेन मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
5 ज्योतिर्लिंगों के कराए जाएंगे दर्शन
11 दिन और 10 रात की इस यात्रा में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसमें द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर जैसे प्रमुख ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके साथ ही यात्रियों को ऐतिहासिक एलोरा गुफाएं के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
श्रेणीवार है किराया
आईआरसीटीसी के अनुसार इस यात्रा के लिए किराया श्रेणीवार तय किया गया है। स्लीपर श्रेणी का किराया 20,250 रुपये, 3 एसी का 33,250 रुपये और 2 एसी कम्फर्ट श्रेणी का किराया 44,000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एलएचबी रेक वाली ट्रेन में भोजन, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सेवा, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को पूरी यात्रा के दौरान आरामदायक और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें : नवभारत लाइव की खबर का असर: एमवाय अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज
IRCTC की वेबसाइट से होगी बुकिंग
इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा इच्छुक यात्री भोपाल, इंदौर और जबलपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों से भी संपर्क कर सकते हैं। धार्मिक आस्था और पर्यटन को जोड़ने वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिसमें वे एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
