हनीमून ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान, आपकी समस्या का हो जाएगा समाधान
शादी के बाद हनीमून पर जाना लगभग आम हो चुका है। इसलिए आज आपके लिए इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं वो बातें जिनका ध्यान रखकर अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान करते हैं तो आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।
- Written By: अभिषेक सिंह
हनीमून ट्रिप प्लान करते समय रखें इन बातों का ध्यान (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: शादी के बाद हनीमून पर जाना लगभग आम हो चुका है। यही वजह डेट फिक्स होते ही कपल्स की सबसे बड़ी टेंशन होती है हनीमून ट्रिप प्लान करना। उसके बाद भी अगर ट्रिप सही प्लान नहीं हुई तो पूरा बजट बिगड़ जाता है। इसलिए आज आपके लिए इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं वो बातें जिनका ध्यान रखकर अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान करते हैं तो आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।
अमूमन हम देखते हैं कि शादी के बाद बजट वैसे ही हिला हुआ होता है। ऐसे में हनीमून ट्रिप के लिए कपल्स बजट और पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन्स चुनते हैं। इन सब के बावजूद भी जरा सी असावधानी जेब पर बोझ बनकर टूट पड़ती है। जिसके चलते माइंड रीफ्रेश होने की जगह टेंशन जमा कर लेता है। यही वजह है कि हम आपके लिए हनीमून ट्रिप के लिए टिप्स लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें:– मॉनसून में झारखंड की इन ख़ूबसूरत जगहों की करें सैर, मिलेगा मौज का ओवरडोज
सम्बंधित ख़बरें
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
आज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
सोचकर सोचिए डेस्टिनेशन
हनीमून ट्रिप के लिए डेस्टीनेशन चुनते हुए एक बार नहीं बल्कि दो बार सोचें। जिस जगह जाने का प्लान कर रहे हों, वहां के लिए कौन सा मौसम बेहतर होता है। किस मौसम में लोगों की आमद कम होती है। वहां पहुंचने के लिए साधन क्या हैं। इसका खयाल रखना बहुत जरूरी होता है। जब आप ऐसी जगह चुनते हैं जहां रेलवे की पहुंच है तो ट्रिप अपने आप ही सस्ती हो जाती है। इसके अलावा प्रसिद्ध जगहों के बजाय उन जगहों का चुनाव करें जो प्रसिद्ध जगहों जैसा ही अनुभव देती हैं।
पहले से करें बुकिंग
हनीमून ट्रिप के लिए आप टिकट और होटल जितना ज्यादा पहले से बुक करते हैं उतना सहूलियत मिलती जाती है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि जब हम कभी जल्दी में कहीं के लिए टिकट बुक करते हैं तो हमें 2 के 4 चुकाने पड़ते हैं। इसलिए कभी भी हनीमून ट्रिप प्लान करें तो बुकिग एक महीने पहले से ही कर लें।
स्मार्टली चुनें फूड ऑप्शन
किसी भी ट्रिप में फूडिंग सबसे ज्यादा कॉस्टली होती है। ऐसें में अगर आप हनीमून ट्रिप पर जा रहे हैं तो महंगे होटल्स की जगह स्थानीय रेस्टोरेंट को प्रिफर करें। कॉन्टिनेंटल और विदेशी फूड की जगह वहां की लोकल डिशेज का आनंद लें। क्योंकि विदेशी फूड तो कहीं भी कभी भी मिल जाएगा। लेकिन लोकल फूड का आनंद आप वहीं ले पाएंगे। ऐसे में आगर आप लोकल फूड चुनते हैं तो आप वहां का अनुभव भी ले पाते हैं साथ ही यह कॉस्टली भी नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें:– घूमने का प्लान है तो केरल आइए, मौज मस्ती के साथ हेल्थ केयर भी पाइए
