-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Come Visit Kerala And Get Health Care Along With Fun
घूमने का प्लान है तो केरल आइए, मौज मस्ती के साथ हेल्थ केयर भी पाइए
- Written By: अभिषेक सिंह
कितना अच्छा हो कि आप कहीं घूमने जाएं और वहां आपको ऐसी सुविधा भी मिल जाए, जिससे आपकी सेहत बनी रहे और आपके शरीर के थकान और तनाव भी दूर हो जाए। आज हम आपको एक ऐसी ही डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती आपके मन को लुभाएगी, साथ ही आपको विश्व की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक मसाज भी आसानी से मिल सकेगी।

केरल का एक दृश्य (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: भागदौड़ और व्यस्तता भरी जिंदगी में आज किसी भी व्यक्ति के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने शरीर पर ध्यान दे। ऐसे में नीरस जीवन को उत्साह से भरने के लिए जब किसी को मौका मिलता है तो वह किसी हर-भरे, सुरम्य क्षेत्र की ओर सैर को निकल पड़ता है। कितना अच्छा हो कि आप कहीं घूमने जाएं और वहां आपको ऐसी सुविधा भी मिल जाए, जिससे आपकी सेहत बनी रहे और आपके शरीर के थकान और तनाव भी दूर हो जाए।
आज हम आपको एक ऐसी ही डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती आपके मन को लुभाएगी, साथ ही आपको विश्व की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक मसाज भी आसानी से मिल सकेगी। चलो उस डेस्टिनेशन का नाम भी हम आपको बता ही देते हैं, ऐसे सुंदर प्रदेश का नाम है केरल। हम आपको यह भी बताते हैं कि आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सीय पद्धति है, जिसका इस्तेमाल भारत में गत पांच हजार वर्षों से शरीर के उपचार के लिए किया जाता रहा है।
जानें थेरेपी के बारे में
आयुर्वेदिक मसाज थेरेपी भारत की सबसे प्राचीन मसाज थेरेपी है, जिसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और हर्बल ऑयल के माध्यम से शरीर की मसाज की जाती है। शरीर को सुडौल बनाने, दर्द कम करने, थकान मिटाने और तनाव कम करने जैसे कई गुणों से भरी मसाज थेरेपी आज भारत में लोकप्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
आज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
यह भी पढें:- सावन में करें इन 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, मात्र 20 हजार से शुरू हो रहा है IRCTC का खास टूर पैकेज
आयुर्वेदिक उपचार का सही समय मानसून के दौरान जून से सितंबर के बीच होता है क्योंकि इस समय वातावरण नम, ठंढा और धूल रहित रहता है, जिससे आपका शरीर हर्बल ऑयल को ज्यादा से ज्यादा ग्रहण करता है।इसमें प्रयोग लाई जाने वाली आयुर्वेदिक औषधियां मेटाबालिज्म, स्ट्रेस और चिरकालिक रोगों के लिए एक बेहतर और प्रभावशाली उपाय है। कीमो थेरेपी और अन्य दूसरी बीमारियों के लिए इसका काफी उपयोग किया जाता है। इस दो हफ्ते के कोर्स में हर्बल और अन्य जड़ी-बूटियों के जरिये आपकी मालिश या मसाज की जाएगी।
कहां से कराएं आयुर्वेदिक उपचार
मन को सुकून देने वाले प्राकृतिक नजारों के बीच औषधीय जड़ी-बूटियों की भारी मात्रा में मौजूदगी के कारण केरल के अधिकतर क्षेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लिए उपयुक्त माने जाते रहे हैं। केरल के अलावा गोवा और कर्नाटक के आयुर्वेदिक हस्पताल, आयुर्वेदिक रिजॉर्ट और यहां तक पांच सितारा होटल्स में इस तरह के उपचार किए जाते हैं। आप आयुर्वेदिक हाउसबोट में भी इसकी सेवा ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से ही बुकिंग करानी होगी।
यह भी पढें:- भारत का वो गांव जिसे कहते हैं ‘भगवान का अपना बगीचा’, अब तक यहां नहीं गए तो कहां गए?
आयुर्वेदिक हॉस्पिटल
आप यदि आयुर्वेदिक मसाज के जरिये अपना उपचार कराना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे सस्ती जगह आयुर्वेदिक हॉस्पिटल होगा। यहां मात्र एक हजार डॉलर में आप अपना उपचार करा सकते हैं। इसके लिए आपको 20-30 दिन का समय देना होगा।
रिजॉर्ट में सुविधा
आप रिजॉर्ट में भी इस चिकित्सीय पद्धति के जरिये अपना इलाज करा सकते हैं। यहां आपको प्रतिदिन 60 से 100 डॉलर (3 हजार 500 से 6 हजार रुपए) खर्च करने पड़ेंगे।
आयुर्वेदिक हाउसबोट
यदि आप आयुर्वेदिक हाउसबोट के जरिये अपना उपचार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रतिदिन 1000-1500 डॉलर (6 हजार से 9 हजार रुपए) खर्च करने पड़ेंगे।
Come visit kerala and get health care along with fun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










