कम बजट में करें इंटरनेशनल ट्रिप, भारत से श्रीलंका घूमने में बस इतना आएगा खर्च
Sri Lanka Budget Trip: बजट इंटरनेशनल ट्रिप के लिए आप भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस समय वहां का मौसम काफी सुहावना होगा और रहने खाने का भी खर्च ज्यादा नहीं आएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
श्रीलंका ट्रिप (सौ. सोशल मीडिया)
Budget International Trip: भारत से बाहर घूमने का मन हर किसी का होता है लेकिन कई बार बजट इस प्लान को कैंसिल करने का कारण बन जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो भारत के पड़ोसी देश की सैर की जा सकती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं श्रीलंका की जो एक बजट फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। यहां खूबसूरत बीच, प्राचीन मंदिर और हरी भरी वादियां आपका स्वागत करेंगी। कम खर्च में भी आप इंटरनेशनल हॉलीडे का मजा ले सकते हैं।
किस समय जाना रहेगा सही
श्रीलंका में पीक सीजन दिसंबर से मार्च के बीच का होता है जो एकदम परफेक्ट है लेकिन इस समय यहां के प्राइज थोड़े ज्यादा होते हैं। वहीं अप्रैल, सितंबर और नवंबर में टूरिस्टों की संख्या कम हो जाती है और होटल का किराया भी कम हो जाता है। बजट ट्रैवलर्स के लिए यह मौसम बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं, मई से अगस्त के बीच का समय ऑफ सीजन होता है जब काफी ज्यादा बारिश होती है।
अगर आप बजट में ट्रिप करना चाहते हैं तो फ्लाइट से सितंबर या नवंबर के महीने में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस समय होटल और होमस्टे काफी कम प्राइस पर मिल जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन काफ़ी सस्ता है और अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।
ट्रेन: कोलंबो से कैंडी या एला से नुवारा एलिया जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा का किराया 150 रुपये से कम है।
बसें: स्थानीय बसें ज्यादातर शहरों से 50-150 रुपये प्रति ट्रिप के हिसाब से लगता है।
टुक-टुक: छोटी यात्राओं का किराया 100-300 रुपये है, लेकिन पहले से ही किराए पर बातचीत कर लें।
निजी टैक्सियां: समूहों के लिए सबसे अच्छी, लेकिन अगर आप अकेले हैं तो महंगी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे बजट फ्रेंडली देश, जो ट्रैवलर्स की बन रहा पहली पसंद
श्रीलंका यूनेस्को स्थलों, वन्यजीव सफारी और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। हालांकि कुछ आकर्षणों में प्रवेश शुल्क लगता है, लेकिन कई जगहों पर मुफ्त में जा सकते हैं।
बजट ट्रिप के लिए जरूरी बातें
- इंटरनेशनल ट्रिप के लिए जा रहे हैं तो पानी के लिए ऐसी बोतल यूज करें जो दोबारा इस्तेमाल की जा सके।
- महंगे होटल में जाने की जगह आप स्थानीय फूड और भोजनालय में जा सकते हैं।
- ट्रैवल के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना किफायती हो सकता है।
- इसके अलावा फ्लाइट की बुकिंग कम से कम दो महीने पहले से जरूर करें।
