- Hindi News »
- Travel »
- How To Plan A Budget Trip To Bali With Friends Under Budget
दोस्तों संग बाली घूमने का बनाए प्लान, बजट की नहीं होगी चिंता, ऐसे करें मैनेज
Tips for visiting Bali: इंडोनेशिया का बाली एक बहुत ही बेहतरीन जगह है जो अपनी खूबसूरती और समुद्र तट के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती की जा सकती है वो भी बिल्कुल बजट में।
- Written By: प्रीति शर्मा

बाली (सौ. सोशल मीडिया)
Bali Budget Trip from India: इंडोनेशिया का बाली एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। यह जगह घूमने फिरने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां दुनियाभर से लोग छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी बाली को वेकेशन के लिए चुन सकते हैं। ऐसे में आप भी दोस्तों या पार्टनर के साथ बाली घूमने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन बजट की समस्या है तो कुछ तरीकों से इस सुलझाया जा सकता है।
बाली घूमने की एक शानदार जगह है जहां पर हरे-भरे पेड़,समुद्र तट, हरियाली, पहाड़ और मंदिर हैं। यहां पर होने वाला सूर्यास्त हर कोई देखना चाहता है। समुद्र के किनारे बैठकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना चाहता है। ऐसे में आप बाली के लिए बजट फ्रेंडली ट्रिप का मजा ले सकते हैं।
बजट को कैसे करें मैनेज
बाली में बजट ट्रिप करने के लिए महंगे होटलों की जगह होमस्टे और कम बजट के होटल का चुनाव कर सकते हैं। ऐसी जगहों पर इंतजाम अच्छा और काफी सस्ता होता है। होमस्टे से आप उस जगह की स्थानीय संस्कृति और रीति रिवाज का अनुभव ले सकते हैं। ऑनलाइन भी होटल की बुकिंग करके अच्छा विकल्प चुना जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO
बाली में घूमने के लिए स्कूटर किराए पर ले सकते हैं। स्कूटर की मदद से आप बाली की कई जगहों को कम बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं। दूर के गांव को भी कम समय में विजिट किया जा सकता है। बाली में सस्ती लोकल बसें और टैक्सियां भी उपलब्ध हैं। जिनका इस्तेमाल करके बजट फ्रेंडली ट्रिप की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड के अनोखे गांव जहां पहुंचकर भूल जाएंगे सारी चिंता, यहां है सुकून
बाली घूमने का सही समय
बाली घूमने के लिए सबसे सही समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच का माना जाता है। इस समय मौसम काफी अच्छा रहता है और पर्यटक भी कम आते हैं। ऑफ सीजन जैसे नवंबर से मार्च भी घूमने के लिए सही है क्योंकि इस समय कम बजट में होटल मिल जाते हैं। बजट ट्रिप के लिए ऑफसीजन आना सही रहेगा।
दोस्तों के साथ शेयरिंग में कमरा लेकर भी रूम का रेंट कम किया जा सकता है। इसके अलावा लोकल फूड का मजा ले सकते हैं जो काफी बजट में होता है। इस तरह बाली के लिए आप एक बजट फ्रेंडली ट्रिप का प्लान कर सकते हैं जो आपको काफी मजा भी देगी।
How to plan a budget trip to bali with friends under budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Teacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMPM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
May 12, 2026 | 01:15 PMमहाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
May 12, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














