दिल्ली में मुगलों ने बनवाई ये ऐतिहासिक इमारतें, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान
Mughal Monuments in Delhi: भारतीय इतिहास का जो मध्यकाल था उस दौरान मुगलों ने काफी लंबे समय तक शासन किया और अपने इस शासन काल में उन्होंने कई शानदार और विशाल इमारतों का निर्माण करवाया। हालांकि इन ऐतिहासिक इमारतों को बने सदियां हो चुकी हैं लेकिन आज भी ये उतनी ही खूबसूरती और मजबूती के साथ खड़ी हुईं हैं। आप आज भी इन पर मुगल काल की छाप देख सकते हैं। जो लोग इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं या उसमें दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए ऐसी जगहें काफी खास होती है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो मुगल इतिहास से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण इमारतों को घूमने का प्लान बना सकते हैं।
दिल्ली का लाल किला देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इसका निर्माण कार्य शाहजहां ने करवाया था। यहां पर आप मुगलकालीन दरबार की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। इस किले में आपको दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, हीरा महल, नौबतखाना, रंग महल, खास महल और शाही बुर्ज जैसी इमारतें देखने को मिलेंगी। आपको बता दें कि लाल रंग के बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करने की वजह से ही इसे लाल किला नाम दिया गया है।
लाल किला
दिल्ली में मौजूद इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने सन् 1644 से लेकर 1656 के बीच करवाया था। कहा जाता है कि इसके निर्माण कार्य में लगभग 5000 मजदूरों ने काम किया था। यहां पर आप मुगल वास्तुकला की भव्यता का नजारा देख सकते हैं। जामा मस्जिद को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।
जामा मस्जिद
मुगल वास्तुकला का अद्भुत नजारा है हुमायूं का मकबरा, जिसे देखने के लिए लोगों दूर दूर से आते हैं। यह दिल्ली के पुराने किले के पास स्थित है। इस इमारत को भी लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है। यह अपने इतिहास और वास्तुकला के लिए काफी फेमस है। अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह एक बार जरूर जाएं।
हुमायूं का मकबरा
दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में कुतुबमीनार का नाम शामिल है। बता दें कि इसका निर्माण 1200 ईस्वी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू करवाया था। जिसके बाद इल्तुतमिश ने इसे पूरा करवाया था। अपनी वास्तुकला और इतिहास की वजह से विश्वभर में काफी प्रसिद्ध है। यह दिल्ली के फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है।
दिल्ली की इन ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहर को आप भी अपने दोस्तों या परिवार के साथ जाकर घूमने का लुत्फ ले सकते हैं।