-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Historical And Spiritual Heritage Of Nagpur Deekshabhoomi Know History
नागपुर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर दीक्षाभूमि, जानें इससे जुड़ा इतिहास
Deekshabhoomi: नागपुर में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह दीक्षाभूमि को हर कोई जानता है जहां पर बौद्ध धर्म के लोग जाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह जगह अपने आप में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दीक्षाभूमि नागपुर (सौ. सोशल मीडिया)

नागपुर में किसी भी जगह घूमने की बात आती है तो सबसे पहले दीक्षाभूमि का ही ख्याल आता है। यह एक ऐतिहासिक जगह है जिसका महत्व आज भी बना हुआ है। इस जगह पर लोग भीमराव अंबेडकर के स्मारक को नमन करने के लिए आते हैं। यह जगह भारत के इतिहास में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

दीक्षाभूमि वह स्थान है जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां पर 14 अक्टूबर 1956 को बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म अपनाया था। अपने 5 लाख अनुयायियों को लेकर हिंदू धर्म का त्याग करते हुए दीक्षाभूमि में उन्होंने दीक्षा ली थी। यही कारण है कि यह जगह बौद्ध धर्म के लोगों के लिए अधिक महत्व रखती है।
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
6 साल तक बंधक बना कर रखा, नागपुर की हिंदू लड़की ने सुनाई अपहरण, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की आपबीती
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल

नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि सिर्फ एक स्मारक नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति, आत्मसम्मान और धर्म परिवर्तन का प्रतीक है। यही वो जगह है जहां पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। हर साल यहां पर लाखों श्रद्धालुओं आते हैं और यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा का केंद्र है।

दीक्षाभूमि की वास्तुकला और संरचना अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। यहां पर विशाल स्तूप है जो बौद्ध स्थापत्य शैली में बनाया गया है। इस जगह की मुख्य विशेषता यहां मौजूद सफेद रंग का विशाल गुंबद है जो वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

नागपुर की इस ऐतिहासिक जगह को संगमरमर और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किया गया है। स्तूप के अंदर डॉ. अंबेडकर की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित है जो उनके योगदान को दर्शाती है। इसके अलावा यहां पर पुस्तकालय और संग्रहालय भी है जहां पर आपको बौद्ध धर्म और डॉ. अंबेडकर के विचारों से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी।

हर साल लाखों श्रद्धालु 14 अक्तूबर को आकर यहां धम्मचक्र परिवर्तन मनाते हैं। यह स्मारक बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। इसी जगह पर बाबासाहेब ने जाति व्यवस्था के खिलाफ संदेश दिया था। इस जगह पर आप जाकर आप इतिहास से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
Historical and spiritual heritage of nagpur deekshabhoomi know history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Jul 29, 2026 | 03:15 PMपुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM


















