- Hindi News »
- Travel »
- Government Will Give Two Special Categories Of Visas For Foreign Students Know Details Here
विदेशी छात्रों को सरकार देगी दो विशेष श्रेणी में वीजा, यहां जानें पूरी डिटेल
भारत में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारत सरकार ने देश में शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा की शुरुआत की है।
- Written By: प्रीति शर्मा

विदेशी छात्रों को सरकार देगी दो विशेष श्रेणी में वीजा (सौ. सोशल मीडिया)
Special Categories of Visa: भारत में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारत सरकार ने देश में शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा की शुरुआत की है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी और बताया कि गृह मंत्रालय ने ई-स्टूडेंट वीजा और ई-स्टूडेंट एक्स वीजा की शुरुआत की है। इसके लिए आवेदन सरकार द्वारा शुरू की गई स्टडी इन इंडिया (SII) पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार ई-स्टूडेंट वीजा सुविधा का लाभ लेने के लिए एसआईआई पोर्टल पर विदेशी छात्रों का पंजीकरण होना जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ ई स्टूडेंट एक्स वीजा ई स्टूडेंट वीजा रखने वालों के आश्रितों को दिया जाता है। जानकारी के अनुसार स्टूडेंट वीजा पांच साल तक के लिए जारी किया जाता है और कोर्स की अवधि बढ़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
वीजा के लिए इस पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि सरकार द्वारा शुरू किया गया एसआईआई पोर्टल उन विदेशी छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया को सुविधाजनक और आसान बनाता है जो भारत में दीर्घकालीन या अल्पकालीन पाठ्यक्रम करना चाहते हैं। विदेशी छात्रों को वीजा के लिए अलग से भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://indianvisaonline.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। छात्रों के आवेदन के बाद प्रमाणिकता की जांच एसआईआई आईडी द्वारा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
विदेशी छात्रों का एसआईआई वेबसाइट के माध्यम से भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में आवेदन करना अनिवार्य होगा। छात्र एसआईआई के किसी भी साझेदार संस्थान से प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार ई छात्र वीजा ऐसे विदेशी नागरिकों को दिया जाएगा जो भारत में अध्ययन करने के लिए प्रवेश प्राप्त करते हैं और भारत में वैधानिक और नियामक निकाय द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पूर्णकालिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, नियमित और ऐसे अन्य औपचारिक कार्यक्रमों में अध्ययन करना चाहते हैं।
बिना एसआईआई आईडी के भारत में पढ़ना असंभव
एसआईआई पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा और छात्रों की पसंद के कार्यक्रम में प्रवेश लेने और प्रवेश के लिए आवेदनों की आगे की प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। सबसे पहले छात्र को अभी पंजीकरण पर टैब करना होगा। इसके बाद पहला चरण यानी पंजीकरण पूरा करना होगा। जिसमें छात्रों को नाम, देश, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी भरनी होगी। भारत में उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए प्रत्येक छात्र के पास विशिष्ट छात्र एसआईआई आईडी होनी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि इस आईडी के बिना छात्रों के भारत में पढ़ने या आने की कोई संभावना नहीं है।
Government will give two special categories of visas for foreign students know details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात
Apr 04, 2026 | 05:34 PMरूहानी और जरीफ ‘अमेरिका के एजेंट’… ईरान में पूर्व राष्ट्रपति को लेकर मचा बवाल, सड़कों पर जलाए गए पोस्टर
Apr 04, 2026 | 05:30 PMIPL 2026: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की उड़ाई धज्जियां, चतुर चाल से बर्बाद कराया DRS
Apr 04, 2026 | 05:26 PM‘लोग सीरियस नहीं लेते…’ Kavita Kaushik ने खोला राज, बताया- क्यों छोड़ना चाहती हैं चंद्रमुखी चौटाला की छवि
Apr 04, 2026 | 05:24 PMगोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश , 7 मवेशी बचाए, तवेरा गाड़ी जब्त
Apr 04, 2026 | 05:22 PMअमरावती में बेजुबान श्वान के साथ बर्बरता; शोरूम के वॉचमैन ने डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, राजापेठ में FIR दर्ज
Apr 04, 2026 | 05:21 PMसंजय गांधी नगर में घर में घुसकर हमला, फ्रेजरपुरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोचा
Apr 04, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














