- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Murderous Attacker Arrested Within 24 Hours
संजय गांधी नगर में घर में घुसकर हमला, फ्रेजरपुरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोचा
अमरावती में मामूली विवाद के चलते जानलेवा हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।

Amravati Police: अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय गांधी नगर में मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को महज 24 घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा. फोटो फ्रेजरपुरा पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता उमा संघपाल बोरकर अपने पति, ससुर हिरामण बोरकर और देवर धम्मपाल बोरकर के साथ संजय गांधी नगर नं. 2 में रहती हैं.
उनके पड़ोस में आनंद आडोले का परिवार रहता है. 31 मार्च की शाम उमा के ससुर हिरामण बोरकर अपना कटला लेकर घर आए और उसे सामने खड़ा कर दिया. तभी पड़ोस में रहने वाले आनंद आडोले के घर सामान लेकर एक ऑटो आया. रास्ता रोकने के विवाद को लेकर पहले तो ससुर हिरामण जी ने मदद की और रास्ता साफ करवाया, लेकिन रात 9 बजे विवाद गहरा गया.
सम्बंधित ख़बरें
आरोपी आनंद आडोले, उसकी पत्नी, बेटा सुमित उर्फ चुआ और उनके कुछ दोस्त उमा बोरकर के घर में जबरन घुस गए. उन्होंने कटला खड़ा करने की बात पर गालीगलौज शुरू कर दी. जब ससुर हिरामण और देवर धम्मपाल समझाने के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया.
आरोपी सुमित उर्फ चुआ ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया, वहीं आनंद आडोले ने उमा के देवर के पेट और पीठ पर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. अन्य आरोपियों ने ससुर और देवर के साथ लातघूसों से मारपीट की. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से गिरफ्तारी उमा बोरकर की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीबी पथक ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी यश उर्फ चारू चरणदास मेश्राम 21, सुमित उर्फ चुआ आनंद आडोले 22, आनंद नारायणराव आडोले 44, अखिल संतोष इंगले 19 को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे और सहायक आयुक्त कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोशन शिरसाट, निरीक्षक नीलेश गावंडे और डीबी पथक प्रमुख राहुल महाजन, योगेश श्रीवास, सुभाष पाटील, शशिकांत गवई, हरीश चौधरी और अन्य कर्मियों ने की.
Murderous attacker arrested within 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Operation Epic Fury: पेंटागन ने पहली बार माना सैन्य नुकसान, ईरान युद्ध में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत; 365 घायल
Apr 04, 2026 | 06:39 PMअशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?
Apr 04, 2026 | 06:37 PMमहाभारत कहाँ लिखी गई थी? गणेश जी बने थे लेखक, कलम से किया चमत्कार
Apr 04, 2026 | 06:36 PMBCCI को मनाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की एक अहम बैठक, क्या अब खेली जाएगी बाइलैटरल सीरीज?
Apr 04, 2026 | 06:30 PMगैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
Apr 04, 2026 | 06:26 PM‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 06:22 PM‘खत्म हो जाएगा सऊदी-UAE का वजूद’, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी परमाणु धमकी; पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप
Apr 04, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














