-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Golden Chariot Luxury Train In Karnataka Will Give Royal Feel To The Passengers Know Will It Start
कर्नाटक में गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन यात्रियों को देगी शाही फील, जानें कब से होगी शुरू
- Written By: प्रीति शर्मा
भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन फिर से पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। इसकी शुरुआत इस बार 14 दिसंबर से हो रही है। इस लग्जरी ट्रेन में करीब 80 यात्री सफर कर सकते हैं।

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया)
Golden Chariot Luxury Train: भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन फिर से पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। यह लग्जरी ट्रेन कर्नाटक की संस्कृति और विरासत को दर्शाने का काम करेगी। इसकी शुरुआत इस बार दिसंबर से हो रही है। बता दें कि इस ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग जनों के लिए एक केबिन की सुविधा है। इस लग्जरी ट्रेन में करीब 80 यात्री सफर कर सकते हैं जिसमें कुल 40 केबिन हैं।
देश व विदेशों के बेहतरीन व्यंजन
गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में लोगों के लिए देश और विदेशों से विशेष व्यंजनों का प्रबंध किया गया है। इसमें रुचि और नालापक नाम के दो रेस्तरां भी मौजूद हैं। जिसमें आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन ब्रांडेड क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर और ब्रांडेड वाइन और बीयर का लुत्फ मिलेगा। इस लग्जरी ट्रेन की सुविधा का लुत्फ यात्री इस साल 14 दिसंबर से ले पाएंगे।
रॉयल अहसास देगी ट्रेन की ये सुविधाएं
भारत की इन अनोखी ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट है जिसका अर्थ स्वर्ण रथ होता है। यह सभी यात्रियों को शाही और आलीशान फील देती है। इसमें मौजूद एयर कंडीशनर केबिन, लग्जरी बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी, फर्नीचर और वाई-फाई इसको रॉयल लुक देते हैं। इस ट्रेन में आपको सैलून की सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में यात्रियों के आराम और सेहत का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए ट्रेन में आरोग्य स्पा है जहां पर आप स्पा थेरेपी सहित कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। इस लग्जरी ट्रेन में आपको हाइटेक जिम की सुविधा भी मिलेगी। जिसमें वर्कआउट के लिए कई आधुनिक एक्सरसाइज मशीन मौजूद हैं। साथ ट्रेन में मेहमानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए पूरे ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म मौजूद है। यह ट्रेन किसी तरह से 7 स्टार होटल से कम नहीं है।
इस लग्जरी ट्रेन में सफर करने के लिए 5 रातें और 6 दिनों के लिए आपको 4,00,530 और पांच प्रतिशत का जीएसटी देना होगा। इसमें रहना, खाना, शराब, टिकट और गाइड की सुविधा शामिल है। इस लग्जरी ट्रेन का मजा लेने के लिए आप भी प्लान कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Golden chariot luxury train in karnataka will give royal feel to the passengers know will it start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PM5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
Jul 03, 2026 | 12:37 PM‘होर्मुज स्ट्रेट हमारी लाल रेखा, दखल दिया तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी आखिरी चेतावनी; खाड़ी में संकट के बादल
Jul 03, 2026 | 12:36 PM3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














