-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Glimpse Of Marathi Culture And Pride Will Be Seen At These Places In Maharashtra
Maharashtra Day: महाराष्ट्र की इन जगहों पर दिखेगी मराठा गौरव की झलक, एक बार जरूर करें सैर
- Written By: प्रीति शर्मा
महाराष्ट्र राज्य न केवल अपने अतीत पर गर्व करता है बल्कि उसे जीवंत भी बनाए रखता है। यहां पर त्योहारों, भाषाओं, संगीत, नृत्य और खानपान में आपको प्राचीन गौरव और आधुनिक सभ्यता दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Maharastra Tourist Places: भारत का प्रत्येक राज्य अपने इतिहास और संस्कृति की वजह से पहचाना जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य ही नहीं बल्कि जीवंत संस्कृति, शौर्य और इतिहास का अनोखा संगम दर्शाता है। यहां की प्राचीन गुफाएं, भव्य किले, ऐतिहासिक जगहें आज भी अतीत की कहानी सुनाते हैं। इस भूमि से संत, योद्धा, कलाकार और विचारकों ने अपनी अमिट छाप छोड़ रखी है। यहां के दुर्गों में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता गूंजती है।
मराठी संस्कृति की असली पहचान यहां मौजूद ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों में छिपी हुई है। यह राज्य न केवल अपने अतीत पर गर्व करता है बल्कि उसे जीवंत भी बनाए रखता है। यहां पर त्योहारों, भाषाओं, संगीत, नृत्य और खानपान में आपको प्राचीन गौरव और आधुनिक सभ्यता दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र की यात्रा एक सांस्कृतिक अनुभव है जो मराठी अस्मिता, गौरव और परंपराओं को जोड़ती है। महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर इनकी झलक देखी जा सकती है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ इन खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों पर सैर करने का प्लान किया जा सकता है।
अजंता एलोरा की गुफाएं

सम्बंधित ख़बरें
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित अजंता और एलोरा की गुफाएं भारतीय कला, वास्तुकला और बौद्ध संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं, वहीं एलोरा में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की छाप देखने को मिलती है।
राजगढ़ किला
मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का सबसे प्रिय किला राजगढ़ राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत अहम माना जाता था। यह किला मराठा साम्राज्य की उन्नति का प्रतीक है। यह किला पुणे में स्थित है।

शिवनेरी किला
शिवाजी महाराज का जन्म शिवनेरी किले में हुआ था। इस खास जगह पर आपको प्राचीन मंदिर, जलकुंड और दुर्ग के अवशेष देखने को मिलेंगे जो इतिहास की झलक पेश करते हैं।
दौलताबाद किला

दौलताबाद का किला 13वीं सदी में बनाया गया था। यह किला कई राजवंशों की सत्ता का केंद्र रह चुका है। आज भी यह अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिकता की वजह से पर्यटकों के बीत चर्चित स्थल बना हुआ है।
अन्य ऐतिहासिक जगहों पर भी बना सकते हैं प्लान
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की झलक देखी जा सकती है। यह ब्रिटिश राज के दौरान 20वीं सदी में बनाया गया था। अरब सागर के किनारे बना सिंधुदुर्ग किला कोकण क्षेत्र में स्थित है जो समुद्र के बीच एक टापू पर चट्टानों को काटकर बनाया गया था। रायगढ़ में स्थित रायगढ़ का किला मराठा साम्राज्य की राजधानी रही थी। इस किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। इसके अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब की पत्नी के लिए बनवाया गया बीबी का मकबरा दक्कन का ताजमहल कहलाता है। जिसे आप देखने जा सकते हैं। इसकी भव्यता और नक्काशी आज भी मुगल वास्तुकला को दर्शाती है।
महाराष्ट्र सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों और वन क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए प्राचीन गुफाओं, किले और स्मारक के साथ घने जंगल, अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान भी मिलेंगे। यही वजह से कि पर्यटकों को महाराष्ट्र पसंद आता है। यह हमें अहसास कराती है कि महाराष्ट्र सिर्फ इतिहास ही नहीं बल्कि प्रकृति की भी उपासक रही है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
प्राकृतिक जगहों पर भी जा सकते हैं घूमने

महाराष्ट्र का सबसे पुराना और प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर में स्थित है। यहां पर बाघों के अलावा तेंदुआ, भालू, हिरण और कई पक्षी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (मुंबई), भंडारदरा (अहमदनगर), कोंकण क्षेत्र के वर्षावन (रत्नागिरी), कोंकणी कडा, कोयना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी (सतारा) एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप भारत की संस्कृति को गहराई से समझना चाहते हैं तो महाराष्ट्र की इन जगहों की यात्रा जरूर करें।
Glimpse of marathi culture and pride will be seen at these places in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














