फ्रेंडशिप डे पर राजस्थान की इन जगहों पर करें ट्रैवल, यादगार बनेगा हर लम्हा
Tourist Places in Rajasthan: फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जा रहा है और ऐसे में आप दोस्तों के साथ छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए मानसून में राजस्थान की बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places in Rajasthan: भारत के इतिहास और संस्कृति से परिपूर्ण राज्य राजस्थान अपनी अनोखी कला, परंपराओं और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह अक्सर सूखे और रेगिस्तानी इलाकों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान की कुछ जगहों पर जमकर बारिश होती है और यहां का नजारा भी देखने लायक होता है। मानसून के समय धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है।
बारिश की बूंदों और घने बादलों के साथ किले, झीलें और पहाड़ का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। इस मौसम में आप राजस्थान की कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है, तो इस खास मौके पर दोस्तों के साथ इन जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
माउंट आबू
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून के समय घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करने आ सकते हैं। नक्की झील में नाव की सवारी, गुरु शिखर से बादलों का दृश्य और शांत वातावरण आपको और कहीं नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
उदयपुर
झीलों की नगरी और राजस्थान के खूबसूरत राज्यों में से एक उदयपुर मानसून में बहुत सुंदर दिखता है। इस समय आप यहां फतेहसागर झील और सिटी पैलेस का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के समय यहां का माहौल बहुत रोमांटिक होता है तो ऐसे में पार्टनर के साथ यहां की ट्रिप तो बनती है।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी सिटी भी कहा जाता है। लेकिन मानसून के समय यह जगह हरियाली से भर जाती है। यहां पर आप आमेर किला, नाहरगढ़ किला और जल महल जैसी जगहों का मजा ले सकते हैं। हल्की बारिश की बूंदों में जयपुर बहुत शानदार लगता है।
यह भी पढ़ें:- पणजी की इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं दोस्तों के साथ प्लान, आएगा खूब मजा
सवाई माधोपुर
मानसून में वन्यजीव को देखना चाहते हैं तो रणथंभौर नेशनल पार्क विजिट कर सकते हैं। बारिश में जंगल और हरे भरे हो जाते हैं। हालांकि हरियाली की वजह से जानवरों को देखना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन यहां की खूबसूरत को आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ बारिश के समय बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां का किला और चारों तरफ का शांत वातावरण लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। तस्वीरें लेने के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।
राजस्थान की इन खूबसूरत जगहों को मानसून में जरूर एक्सप्लोर करें और दोस्तों के साथ जमकर मौज मस्ती करें। यकीनन यहां पर बिताया गया हर लम्हा आपको जिंदगी भर याग रहेगा।
