रूस में छुट्टियां बिताने का है प्लान, इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

रूस दुनिया के उन खूबसूरत देशों में शामिल है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता सबसे निराली है। अगर आप विदेश की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो रूस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां पर आप कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
रूस में छुट्टियां बिताने का है प्लान, इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
रूस में घूमने की बेहतरीन जगहें (,सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
russia
नए साल की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में ज्यादातर लोग विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं। रूस दुनिया के उन खूबसूरत देशों में शामिल है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता सबसे निराली है। यहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। विदेश ट्रिप के लिए रूस बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां पर आप पार्टनर या परिवार के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं।
Saint Petersburg
सेंट पीटर्सबर्ग रूस के उन शहरों में शामिल है जहां पर अक्सर लोग घूमने के लिए आते हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है। लेनिनग्राड और पेट्रोग्रैड इस शहर के अन्य नाम है। यहां पर घूमने के लिए हर्मिटेज म्यूजियम, विंटर पैलेस काफी फेमस है। यहां पर गर्मियों में सूरज सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए डूबता है।
Moscow
रूस की राजधानी मास्को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। इस शहर के इतिहास की बात करें तो यह करीब 1000 साल पुराना है। यहां पर कई मशहूर इमारतें मौजूद हैं। क्रेमलिन कॉम्प्लेक्स, रेड क्वायर, सेंट बेसिल कैथेड्रल आदि। साहित्य, पढ़ाई, इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से भी यह शहर काफी प्रसिद्ध है।
Nizhny Novgorod
निज्नी नोवगोरोड शहर को सोवियत के शासनकाल के दौरान गोर्की के नाम से जाना जाता था। इस शहर का नाम एक मशहूर रूसी लेखक के नाम पर रखा गया था। अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो इस जगह को जरूर विजिट करें।
Novosibirsk
साइबेरिया की राजधानी और रूस का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर नोवोसिबिर्स्क लोगों को काफी पसंद आता है। यहां पर सर्दियों के समय बहुत ही ज्यादा ठंड पड़ती है। ऐसे में कई लोग यहां पर स्कीइंग और बर्फ का मजा लेने के लिए आते हैं।
Yekaterinburg
यूराल पर्वतों के पास बसा येकातरिंगबर्ग एशिया और यूरोप के बॉर्डर के पास है। इस शहर में रूस के त्सार और उनके परिवार ने 1918 में अपनी जान गंवाई थी। जिसकी वजह से यह काफी फेमस है। यहां पर क्वर्टी म्यूजियम बहुत ही फेमस है। यह सफेद पत्थरों के बने कीबोर्ड हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com