नागालैंड के इस गांव को छुट्टियों में करें एक्सप्लोर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Khonoma Village: भारत के गांव की सुंदरता को देखना चाहते हैं तो नागालैंड के खोनोमा गांव जा सकते हैं। इस अनोखी जगह को एक्सप्लोर कर मानसिक सुकून पाया जा सकता है जिसे हर कोई देखना चाहता है।
नागालैंड के इस गांव को छुट्टियों में करें एक्सप्लोर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग
नागालैंड खोनोमा गांव (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagaland Unique Village: आज के समय में धोखाधड़ी चोरी और चालबाजी बहुत आम हो चुकी है। जहां लोग अपने पड़ोसियों तक पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है जहां पर ईमानदारी और भरोसे ने सबका दिल जीता है। इस जगह की खास बात है कि यहां कोई चोरी नहीं होती है। दुकानों में लोग पैसे रखकर सामान खुद लेकर चले जाते हैं।

भारत का यह अनोखा गांव नागालैंड में स्थित है जिसका नाम खोनोमा गांव है। इस जगह की खूबसूरती विदेशों में भी फेसम है। यहां पर पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। इस जगह की खासियत सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है।

दुकानों पर नहीं होते दुकानदार

नागालैंड के गांव खोनोमा गांव में दुकानों पर कोई दुकानदार नहीं होते हैं।  यहां दुकानों से लोग अपना सामान खुद लेकर आते हैं और पैसे रख जाते हैं। बता दें कि यह खोनोमा गांव की कोई परंपरा नहीं है बल्कि सालों से यहां लोग इसी भरोसे पर जीवन जीते आ रहे हैं। यहां पर दुकान में रखे पैसे और सामान दोनों सुरक्षित रहता है। इस गांव के लोगों की इमानदारी और दूसरों के अधिकार का सम्मान करना यहां की खासियत है। यही कारण है कि यहां गांव में आजतक कोई चोरी नहीं हुई है। इस गांव के बच्चों को भी यह सिखाया जाता है कि ईमानदारी से जीवन जीना चाहिए।

प्राकृतिक खूबसूरती है बेमिसाल

नागालैंड का यह गांव ईमानदारी के अलावा प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यह भारत का पहला ग्रीन विलेज भी कहलाता है। यहां पर लोग साफ सफाई और हरियाली को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना यहां के लोगों का कर्तव्य है। यही वजह से की देश-विदेश से लोग यहां आना पसंद करते हैं।

अगर आपको इस अनोखे गांव में आना है तो नागालैंड की राजधानी कोहिमा जाना होगा। यहां से खोनोमा गांव करीब 20 किमी दूर है। कोहिमा के सबसे पास रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट डिमापुर है जहां से टैक्सी या बस से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com