- Hindi News »
- Travel »
- Diwali Trip To These Places With Your Family Under 5000 Rupees
दिवाली पर सिर्फ 5 हजार रुपए में करें परिवार संग इन जगहों पर ट्रिप, लौटने का नहीं करेगा मन
Best Travel Places: दिवाली पर घर के सदस्यों को ऑफिस और स्कूल से छुट्टी मिल जाती है। ऐसे में लॉन्ग वीकेंड पर बजट ट्रिप के लिए कुछ डेस्टिनेशन को लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिवाली बजट ट्रिप (सौ. सोशल मीडिया)
Diwali Budget Trip: अगर आप कम बजट के साथ दो या तीन दिनों के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आसपास की खूबसूरत जगहों को चुन सकते हैं। दिवाली पर सभी लोगों की छुट्टियां हो जाती हैं ऐसे में परिवार के साथ घूमने का यह अच्छा और सुनहरा अवसर है। दिवाली पर सिर्फ 5 हजार के बजट में भी आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बजट में खूब मजे किए जा सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन
दिल्ली या उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए मथुरा-वृंदावन फेवरेट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से वृन्दावन की दूरी करीब 180 किमी है जिसे तीन से चार घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहां पर आराम से दो दिन रुक कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए जा सकते हैं। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित यमुना किनारे आरती देखने का प्लान कर सकते हैं। दीवाली के समय यहां पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बस या ट्रेन से जाने पर किराया भी ज्यादा नहीं लगेगा।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी
परिवार के साथ नेचुरल जगह पर जाना चाहते हैं तो राजस्थान की भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी जा सकते हैं। दिल्ली से यहां की दूरी 200 किमी के आसपास है। जिसे आप बस या कार से भी तय कर सकते हैं। भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सर्दियों में ज्यादा लोग देखने आते हैं। परिवार संग प्रकृति को करीब से देखने का अनुभव किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
बेहद कम खर्चे में थाईलैंड जैसा आइलैंड देख सकेंगे, बिहार में छिपा है हसीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन
वैलेंटाइन पर अपनी लव स्टोरी बनानी है यादगार, तो इन 5 बजट फ्रेंडली जगहों पर पार्टनर के साथ ट्रैवल
यह भी पढ़ें:- नेपाल की सबसे खूबसूरत जगहें जिन्हें देखने के लिए तरसते हैं लोग, आप भी बना सकते हैं प्लान
अलवर
राजस्थान का अलवर देश की आन बान शान है। इसे आप लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह जगह ज्यादा दूर नहीं है दिल्ली से सिर्फ दो या तीन घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर सिलीसेढ़ झील और बाला किला देख सकते हैं। इसके अलावा सरिस्का नेशनल पार्क भी घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ इस सुंदर जगह का नजारा लिया जा सकता है।
ऋषिकेश
दिवाली की छुट्टियों में ऋषिकेश या हरिद्वार घूमने का प्लान किया जा सकता है। पहाड़ों पर जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड घूमने का प्लान कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां पर घूमना ज्यादा खर्चीला नहीं है। दो या तीन दिन की ट्रिप बजट में की जा सकती है। दिल्ली से ऋषिकेश आने जाने का किराया सिर्फ 1200 रुपए लगता है। धर्मशाला या लॉज में रहने का भी ज्यादा खर्च नहीं आता है।
Diwali trip to these places with your family under 5000 rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














