काली बाड़ी मंदिर दिल्ली (सौ.सोशल मीडिया)
Delhi Kali Bari Mandir: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ देशभर में माहौल बड़ा हर्षोल्लास का बना हुआ है। माता दुर्गा की पूजा के साथ ही रात के समय में गरबा महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। दुर्गाअष्टमी की बात की जाए तो, कोलकाता शहर का नाम ही सामने आता है लेकिन अब देश की राजधानी दिल्ली में भी ऐसा ही नजारा देखने के लिए मिलेगा। इसे मिनी कोलकाता कहते हैं, जहां दुर्गा पूजा पर भव्य पंडाल सजाए जाते है।
दिल्ली में अगर आप हैं या घूमने का प्लान कर रहे हैं तो, राजधानी का कालीबाड़ी घूमने जरूर जाए चलिए बताते हैं आपको यहां कैसे घूमना होगा आसान।
देश की राजधानी दिल्ली में कोलकाता की तरह ही कालीबाड़ी मंदिर चितरंजन पार्क में स्थित हैं इसे कोलकाता की तर्ज पर ही कालीघाट मंदिर की तरह ही बनाया गया हैं। दुर्गा पूजा के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस मंदिर का निर्माण करने से पहले पहले यहां 1973 में भगवान शिव का मंदिर बनवाया गया था, इसके बाद देवी महाकाली और श्री कृष्ण जी की स्थापना की गई थी,हर साल यहां दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया जाता है. यहां दुर्गा पूजा बेहद अलग होती है।
मिनी कोलकाता चितरंजन पार्क में काली मंदिर भी काफी फेमस हैं निर्माण के बाद यहां पर साल 1977 में पहली बार दुर्गा पूजा की गई थी इसके बाद से पूजा अब तक होती रहती है। यहां पर दुर्गा पूजा का माहौल देखने के लिए तो बड़ी संख्या में लोग आते हैं और लंबी लाइन लगती हैं तो वहीं पर यहां दुर्गा पूजा और शिवरात्रि को बड़े तौर पर मनाया जाता है। दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने के साथ यहां पर बेस्ट बंगाली फूड भी मिलेगा। यहां पर फूड के अलावा बंगाली मार्केट भी मिलेगा जहां पर आपको हर चीज मिल जाएगी. दुर्गा पूजा के लिए आप यहां फैमिली और दोस्तों के साथ आसानी से घूमने आ सकते हैं।
इस मिनी कोलकाता को देखने जाने के लिए आप नेहरू एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन जाएं, वहां से कुछ ही दूरी पर मंदिर आपको मिलेगा, इसके लिए आप चाहें तो ई-रिक्शा की मदद से भी यहां पहुंच सकते हैं।