खुलेंगे चैतन्यानंद के काले राज! कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा, रहस्यमयी कैमरा देगा सारे सुबूत
Chaitayanand: आगरा से गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
- Written By: पूजा सिंह
कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा (सौ. सोशल मीडिया)
Chaitayanand Has Been Sent To Police Custody: छात्राओं के यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। चैतन्यानंद को रविवार को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद रविवार को स्वामी चैतन्यानंद का सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच के कराया गया। उसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि चैतन्यानंद ने 16 लड़कियों के साथ यौन शोषण किया है।
चैतन्यानंद पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में धारा 351(3) का जिक्र किया है, जो गैर जमानती अपराध है। धारा 351(3) उन लोगों के खिलाफ लगाई जाती है जो किसी को धमकी देते हैं, खासकर हत्या की धमकी के उद्देश्य से। इससे पहले इस मामले में धारा 351(2) लगाई गई थी, जो थोड़ी कम गंभीर मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
नागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य छुपाने के लगाए आरोप
पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद से पीड़ित लड़कियों का आमना-सामना कराने और उनके द्वारा छिपाए गए डिजिटल सबूतों की जांच के लिए कोर्ट से पांच दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि बाबा ने लड़कियों के साथ छेड़खानी के सबूतों के अलावा कई डिजिटल साक्ष्य भी छुपाए हैं।
चैतन्यानंद के वकील ने पुलिस की मांग का किया विरोध
हालांकि, चैत्यानंद के पक्ष के वकील ने पुलिस की मांग का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि पुलिस बाबा के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रही है। बाबा एक वरिष्ठ नागरिक और साधु हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने बाबा के पास से सभी जरूरी सामान जब्त कर लिया है, इसलिए पुलिस को रिमांड क्यों चाहिए?
‘पीड़ित लड़कियों के बयान लेना बेहद जरूरी’
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित लड़कियों के बयान लेना बेहद जरूरी है। लड़कियों को अल्मोड़ा, गुड़गांव और फरीदाबाद ले जाया जाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि बाथरूम तक में कैमरे लगाए गए थे। कुल 16 लड़कियों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जो इसे एक बड़ा और गंभीर मुद्दा बनाता है।
ये भी पढ़ें : ‘गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों…जहन्नुम का टिकट कट जाएगा,’ उपद्रवियों को CM योगी ने दी चेतावनी
5 दिन की पुलिस हिरासत में चैतन्यानंद
पुलिस इस मामले में आईपी एड्रेस की भी जांच कर रही है ताकि डिजिटल सबूतों को और मजबूत किया जा सके। जांच अभी भी जारी है और जल्द ही पुलिस और अदालत से इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल बाबा चैतन्यानंद 5 दिन की पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
