- Hindi News »
- Travel »
- Celebrate Pongal At These Places In South India Know Special Things Related To The Festival
दक्षिण भारत की इन जगहों पर कर सकते हैं पोंगल सेलिब्रेट, जानें त्योहार से जुड़ी खास बातें
पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में शामिल है जो मकर संक्रांति के दिन ही मनाया जाता है। इस दिन लोग गाय और बैलों की पूजा करते हैं और उन्हें सुंदर वस्तुओं से सजाते हैं। इस त्योहार पर लोग सूर्य देवता की पूजा करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

दक्षिण भारत की इन जगहों पर कर सकते हैं पोंगल सेलिब्रेट (सौ. सोशल मीडिया)
Places to Visit During Pongal: पोंगल दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। जो मकर संक्रांति के दिन ही मनाया जाता है। इस दिन लोग गाय और बैलों की पूजा करते हैं और उन्हें सुंदर वस्तुओं से सजाते हैं। इस त्योहार पर लोग विशेष रूप से सूर्य देवता की पूजा करते हैं और नए फसल के आगमन की खुशी मनाते हैं। इस साल पोंगल 15 जनवरी 2025 को है। यह त्योहार विशेष रूप से तमिलनाडु में मनाया जाता है। जो कि करीब चार दिनों तक चलता है। पोंगल का आखिरी दिन मट्टू पोंगल पर पशुओं की पूजा की जाती है।
जिस प्रकार उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में लोहड़ी और गुजरात में उत्तरायण मनाया जाता है उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है। जिसमें समृद्धि के लिए वर्षा, धूप, कृषि से संबंधित चीजों की पूजा की जाती है। इस त्योहार को परिवार के सदस्य मिलकर मनाते हैं।
उडुपी
पोंगल के दौरान कर्नाटक के उडुपी शहर भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में पोंगल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर कान्हा और अन्य देवी देवताओं को 3 रथों पर सवार किया जाता है जिन्हें 100 से भी ज्यादा लोग खींचते हैं। यहां पर मलपी बीच, कौप बीच, गणेश मंदिर में पारंपरिक कार्यक्रम भी होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! ओपिनियन पोल में इस पार्टी को बहुमत, अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे किसका खेल?
तमिलनाडु चुनाव: चेन्नई की सड़क पर TVK समर्थकों के लिए बिछाया गया ‘मौत का जाल’? स्टालिन सरकार पर लगा बड़ा आरोप
तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार
पोल्लची
कोयंबटूर से करीब 45 किमी दूर स्थित पोल्लची बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर पोंगल मनाने का मजा दोगुना हो जाएगा। यहां पर अलियार बांध, इंदिरा गांधी वन्यजीव अभ्यारण, टाइगर पार्क आदि देख सकते हैं। पूरा साल किसी भी मौसम में यहां पर आना बेस्ट है। पोंगल के दौरान लोगों का उत्साह देखना काफी मजेदार अनुभव होगा।
तंजावुर
पोंगल चार दिनों का त्योहार होता है। जिसे तंजावुर शहर में खास तरीके से मनाया जाता है। यहां पर तीसरे दिन मट्टू पोंगल पर विशेष रौनक होती है। इस दिन पालतू जानवरों को बृहदेश्वर मंदिर में लेकर पूजा जाता है। इस शहर की खूबसूरती आपकी आंखों में बस जाएगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सेलम
तमिलनाडु की औद्योगिक नगरी सेलम में पोंगल बहुत ही अनोखे ढंग से मनाया जाता है। यहां पर इस दिन लोमड़ी और गाय की पूजा की जाती है। यहां पर लोग जंगल में लोमड़ी के लिए प्रसाद लेकर जाते हैं। यहां पर मौजूद सुगवनेश्वर मंदिर काफी प्रसिद्ध है।
मदुरै
मीनाक्षी मंदिर के लिए फेमस तमिलनाडु का मदुरै शहर पोंगल के लिए जाना जाता है। यहां पर मंदिरों में चार दिनों तक उत्सव का माहौल रहता है। पारंपरिक कार्यक्रम और अनुष्ठान इस त्योहार को खास बनाते हैं। यहां पर आप कई सारी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Celebrate pongal at these places in south india know special things related to the festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














