Unique Village: भारत के इस अनोखे गांव में जाने के लिए देना पड़ता है टैक्स!, जानें क्या है मामला
भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देश शासन चलाने के लिए जनता से टैक्स की वसूली करते हैं। किसी भी देश का संचालन करने के लिए कुछ नियम और कानून होते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत के इस अनोखे गांव में जाने के लिए देना पड़ता है टैक्स!, जानें क्या है मामला
Goa Unique Village: भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देश शासन चलाने के लिए जनता से टैक्स की वसूली करते हैं। किसी भी देश का संचालन करने के लिए कुछ नियम और कानून होते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य माना जाता है। भारत में भी ऐसे तमाम गांव और कस्बे हैं जो नियमों से चलते हैं। यूं तो भारत के किसी भी गांव में जाने के लिए किसी टैक्स की जरूरत नहीं होती है लेकिन आज हम आपको भारत के ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जा पर जाने के लिए आपको टैक्स देना पड़ेगा। दरअसल यहां की पंचायत ने यह अनोखा फैसला लिया है। इसके अलावा आपको इस गांव में जाने के लिए सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।
भारत का यह अनोखा गांव कहीं और नहीं बल्कि गोवा में स्थित है। उत्तरी गोवा का कलंगूट गांव लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्र तट के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस गांव में पंचायत द्वारा यह फैसला लिया है। यहां पर सभी टूरिस्ट को प्रवेश करने की अनुमति है लेकिन उन्हें इसके लिए प्रवेश शुल्क देना होगा। यहां पर लोगों को गांव की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों को होटल का रिजर्वेशन का प्रमाणपत्र और होटल की रसीद दिखानी होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पर्यटक समुद्र तटों पर आकर एंजॉय करते हैं और बहुत सारी गंदगी करके चले जाते हैं। उस जगह को साफ रखने के लिए गावं में पर्यटकों के प्रवेश पर टैक्स लगाया गया।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
क्या सच में देना होगा टैक्स
गांव के सरपंच जोसेफ सेक्वेरा का कहना है कि पर्यटक समूह जीप, बसों और अन्य वाहनों से आकर समुद्र तट पर मौज-मस्ती करते हैं। लेकिन वह बहुत सारी गंदगी फैलाते हैं। उस जगह को कभी साफ नहीं करते। इस वजह से गांव की पंचायत ने सभी टूरिस्टों पर कर लगाने का फैसला लिया जिससे उस पैसों से सफाई की जा सके। वहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि हम अपने गांव को साफ रखना चाहते हैं। यह नहीं चाहते कि कोई और आकर यहां गंदगी करे। हालांकि इस प्रस्ताव को पणजी जिला कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। बता दें कि यह टैक्स लागू हुआ है या नहीं इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं उपलब्ध है।
