-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Budget Friendly Travel Plan With Family Under
जेब में पड़े हो सिर्फ 20,000 और बाहर घूमने का हो मन, तो इन जगहों का करें ट्रैवल प्लान
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर आप अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये ऐसी डेस्टिनेशन्स है, जहां आप कम खर्च में ज्यादा आनंद ले सकते हैं।

ट्रैवल प्लान विथ फैमिली (सौ. सोशल मीडिया )
देश के कई राज्यों में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स की भी गर्मियों की छुट्टी लग चुकी हैं। ऐसे में अक्सर लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। ट्रैवल करने से आपको मानसिक शांति के अलावा लाइफस्टाइल डेवलप्मेंट करने का भी मौका मिलता है।
ट्रैवल करने से ना सिर्फ हमें सुकून मिलता है बल्कि इससे हमारे सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है और हमें कई नई जगहों के बारे में ज्ञान भी मिलता हैं। अगर आप दिल्ली या उसके आस पास के इलाके में रहते हैं, तो उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल या पंजाब के टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने जा सकते हैं।
कम बजट में ऐसे करें ट्रैवल प्लान
कुछ लोग इस डर से भी घूमने नहीं जा पाते हैं, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि इसमें काफी ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। आप कम खर्च में भी बढ़िया ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप प्राइवेट टैक्सी के बजाय ट्रेन या बस में भी ट्रेवल कर सकते हैं। इसमें भी आप अगर स्लीपर क्लास का चुनाव करते हैं, तो भी आपके काफी पैसे बच सकते हैं। अगर आपके परिवार में आप आपकी पत्नी और 2 बच्चे है, तो आप सिर्फ 1 रूम भी बुक सकते हैं। अगर आप अच्छे से ट्रैवल प्लान करते हैं, तो सिर्फ 20,000 रुपये में ही अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Barra Airport: दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां कंक्रीट रनवे पर नहीं सीधे समंदर की रेत पर उतरते हैं जहाज
अगस्त में Budget Travel का है प्लान? 40 से 70 हजार में घूम आएं ये खूबसूरत देश
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन
1. ऋषिकेश
ये ऐसी जगह है, जहां आप कम बजट में भी आराम से घूमकर आ सकते हैं। यहां आप गंगा नदी में स्नान करने के साथ ही गंगा आरती का भी अनुभव कर सकते हैं। यहां आप पैसे बचाने के लिए होटल्स की जगह आश्रम में रूक सकते हैं। साथ ही ये रिवर राफ्टिंग के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं। इसके अलावा आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे की बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं।
ऋषिकेश
2. हरिद्वार
अगर आप सूकुन से गंगा आरती का आनंद लेना चाहते हैं और गंगा स्नान करना चाहते हैं, तो हरिद्वार सबसे बेस्ट जगह साबित हो सकती हैं। यहां आप मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, हर की पौड़ी और राजाजी नेशनल पार्क जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
हरिद्वार
3. अमृतसर
आपको बता दें कि अमृतसर भी घूमने के लिए काफी बेस्ट ट्रैवल ऑप्शन हो सकता है। यहां आप स्वर्ण मंदिर के साथ, विभाजन संग्रहालय, जलियांवाला बाग और वाघा अटारी बॉर्डर जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
अमृतसर
4. मसूरी
उत्तराखंड में बसे पहाड़ी इलाके मसूरी को क्विन ऑफ हिल्स कहा जाता है। ये जगह काफी खूबसूरत हैं। यहां आप केम्प्टी फॉल्स, कैमल्स रॉक, गन रॉक और रॉबर्स कैव जैसी जगहों पर आराम से घूम सकते हैं। अगर आप पहाड़ों पर सुकून के साथ अपनी छुट्टी बिताना चाहते हैं, तो आपको मसूरी जाना चाहिए।
मसूरी
Budget friendly travel plan with family under 20000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














