वोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Tourism News: कई लोगों को लगता है कि भूटान जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है लेकिन भटान जाने के लिए सिर्फ वोटर कार्ड लगता है और बंगाल की इस जगह से बस थोड़ी ही देर है भूटान।
- Written By: सजल रघुवंशी
भूटान गेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhutan Trip: भूटान की यात्रा हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही है। शांत पहाड़, खूबसूरत मठ और प्राकृतिक नज़ारों की वजह से यह भारतीय यात्रियों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि भूटान जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, खासकर जब ट्रिप सिर्फ एक दिन की हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक ऐसा शहर भी है, जहां से भूटान जाना बेहद आसान हो जाता है। यहां से आप बिना वीजा और पासपोर्ट के भी भूटान की सीमा तक पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं उस भारतीय शहर के बारे में, जो भूटान से सटा हुआ है और आपकी यात्रा को बेहद सरल बना देता है।
यह है भूटान जाने का रास्त
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित जयगांव एक प्रमुख सीमावर्ती शहर है जहां से आप पैदल ही भूटान के ‘फुएंत्शोलिंग’ पहुंच सकते हैं। खास बात यह है कि आप सुबह भारत में नाश्ता कर, दोपहर का भोजन भूटान में कर सकते हैं और शाम तक वापस भारत लौट सकते हैं। यह पूरी यात्रा बिना हवाई सफर या किसी जटिल योजना के एक ही दिन में आसानी से पूरी की जा सकती है।
वोटर आईडी से लें एंट्री
भूटान की यात्रा अब भारतीय नागरिकों के लिए काफी सरल हो गई है यदि आपके पास वैध पासपोर्ट है, जिसकी वैधता कम से कम छह महीने हो तो आप आसानी से वहां यात्रा कर सकते हैं। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है, तब भी आप मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) के जरिए भूटान में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो रखना भी जरूरी होता है। वहीं 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट न होने की स्थिति में उनका मूल जन्म प्रमाण पत्र प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
Bharat Gaurav Train Tour: 7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान
यह भी पढ़ें: रणथंभौर की सैर: टाइगर सफारी से लेकर ऐतिहासिक किले तक, यहां घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन जगहें
जयगांव के पास है टाइगर रिजर्व
जयगांव का सबसे बड़ा आकर्षण भूटान गेट है जो अपनी रंगीन और पारंपरिक डिजाइन के कारण भूटानी संस्कृति की झलक पेश करता है। इसके अलावा आसपास जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान और बुक्सा टाइगर रिजर्व जैसे खूबसूरत प्राकृतिक स्थल भी मौजूद हैं, जहां पर्यटक वन्यजीवों और हरियाली से भरपूर वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
