जनवरी में विंटर वेकेशन न करें बर्बाद, इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
Winter Travel Places: जनवरी का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान सही जगहों का चुनाव करने से आप ठंड, खूबसूरत नज़ारों और सुकून भरे वेकेशन का पूरा आनंद ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बर्फबारी में सेल्फी लेते हुए तीन लोग (सौ. फ्रीपिक)
Places to Visit in January: साल का पहला महीना और कड़ाके की ठंड यही वो समय है जब भारत के कुछ हिस्से अपनी खूबसूरती के चरम पर होते हैं। अगर आप रजाई में दुबक कर अपनी छुट्टियां बर्बाद कर रहे हैं तो रुख जाएं। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको दोगुना मजा आएगा।
जनवरी की गुलाबी ठंड के साथ छुट्टियों का सीजन भी अपने शबाब पर है। अक्सर लोग विंटर वेकेशन को घर में ही बिता देते हैं। लेकिन इस समय कई जगहों का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर जमी बर्फ की सफेद चादर, दक्षिण भारत के शांत समुद्र तट जनवरी में घूमने का अपना एक अलग रोमांच रखते हैं।
औली
अगर आप बर्फ के शौकीन हैं तो उत्तराखंड का औली आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। जनवरी के महीने में यहाँ चारों तरफ बर्फ की मोटी परत बिछी होती है। यहाँ आप एशिया की सबसे लंबी रोपवे की सवारी कर सकते हैं और नंदा देवी पर्वत की चोटियों का दीदार कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ स्कीइंग का लुत्फ उठाना सबसे बेस्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
गुलमर्ग
असली सर्दियों का अनुभव चाहिए तो गुलमर्ग से बेहतर कुछ नहीं। यहाँ की गोंडोला राइड दुनिया भर में मशहूर है। जनवरी में यहाँ होने वाली भारी बर्फबारी इसे एक काल्पनिक दुनिया जैसा बना देती है।
यह भी पढ़ें:- मेघालय की सीक्रेट नदी जहां पानी नहीं कांच पर तैरती है नाव!, जानें कैसे पहुंचेंगे यहां
मुन्नार
अगर आपको ठंड से थोड़ा सुकून चाहिए तो दक्षिण भारत का रुख कर सकते हैं। जनवरी में मुन्नार के चाय के बागान और धुंध भरी पहाड़ियां बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। यहां का तापमान ज्यादा कम नहीं होता है जो इसे परिवार के साथ ट्रिप के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।
जयपुर
राजस्थान का जयपुर शहर जनवरी में बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इस समय यहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होता है। जहां दुनिया के दिग्गज लेखक जुटते हैं। किलों और महलों की सैर के साथ राजधानी खाने का जायका ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
अगर आप जनवरी में कुछ बेहतरीन और यूनिक जगहों को ट्राई करना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं। जनवरी सिर्फ ठंड का महीना नहीं बल्कि नई यादें बनाने का समय है। बजट और पसंद के हिसाब से अपना डेस्टिनेशन चुनें और इस विंटर वेकेशन को यादगार बनाएं।
