-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Rajasthan Irctc Tour Package From Howrah For 13 Days Know Cost
परिवार के साथ करें अजमेर से लेकर जोधपुर की सैर, जानें कितना आएगा खर्च
- Written By: प्रीति शर्मा
Tour Package: राजस्थान की शाही विरासत और खूबसूरत शहरों का अनुभव परिवार के साथ करना हर किसी का सपना होता है। अजमेर से जोधपुर तक की इस यात्रा में घूमने की जगहों के साथ बजट ट्रिप प्लान की जा सकती है।

राजस्थान के शहर (सौ. फ्रीपिक)
IRCTC Tour Package: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर की भीड़ हर जगह देखी जा सकती है। जिसकी वजह से ट्रेन हो या फ्लाइट टिकट मिलना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आप कंफर्म टिकट पर किसी गर्म जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आईआरसीटीसी ने इस बार एक खास और शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है।
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में आपको राजस्थान के प्रमुख शहर जैसलमेर, जयपुर, पुष्कर, उदयपुर आदि घूमने का मौका मिलेगा।
राजस्थान के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान विद कंफर्म ट्रेन टिकट एक्स कोलकाता है। इस टूर पैकेज की शुरुआत हावड़ा से होगी। हर बुधवार और शनिवार को इस टूर पैकेज का लुत्फ लिया जा सकता है। बता दें कि यह पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा अवसर
आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्ग हॉलीडे प्लान करना है तो इस टूर पैकेज का लाभ उठाएं। जिसमें आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर और जोधपुर घूमने को मिलेगा। ट्रेन सबसे पहले हावड़ा से तीसरे दिन जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद जैसलमेर जाएंगे। यहां घूमने के बाद आठवें दिन उदयपुर ले जाया जाएगा। इसके बाद नौवें दिन पुष्कर की सैर का मजा लें। दसवें दिन जयपुर और फिर दो दिन बार जयपुर से हावड़ा के लिए वापस निकल जाएंगे। इस तरह तेरहवें दिन आप हावड़ा में होंगे।
यह भी पढ़ें:- क्रिसमस पर करना चाहते हैं अपनों के साथ मस्ती, दिल्ली के पास इस ऑफबीट जगह पर करें ट्रैवल
रहने की शानदार व्यवस्था
पैकेज में नाश्ता और होटल में ठहरने की व्यवस्था शामिल है जिससे यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक अनुभव मिलता है। इसके साथ ही स्थानीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टैक्सी या कार का भी प्रबंध किया जाता है ताकि ट्रिप स्मूथ और यादगार रहे।
कितना होगा टूर पैकेज का खर्च
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको रहने से लेकर खाने तक अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो सिंगल बुकिंग के लिए 86490 रुपए देने होंगे। दो लोगों की बुकिंग के लिए 46440 रुपए और तीन लोगों के साथ ट्रैवल करने पर किराया 36435 रुपए लगेंगे।
अगर आप 5 से 11 साल तक के बच्चे को साथ लेना जाना चाहते हैं तो उसके लिए अलग से किराया देना होगा। बिना बेड के 10920 रुपए और बेड के साथ 16420 रुपए किराया तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Rajasthan irctc tour package from howrah for 13 days know cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














