सावन में परिवार के साथ इन जगहों पर करें भोलेनाथ के दर्शन, भक्तों की लगती है भीड़
सावन के महीने में लोग भगवान शिव के दर्शन करने दूर दूर तक जाते हैं। अगर आप भी परिवार के साथ कहीं जाना चाहते हैं तो भारत की तीन बेहतरीन जगहों पर जाकर भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सावन पर भारत में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2025 से होगी। इस दौरान लोग भगवान शिव के दर्शन करने का प्लान कर सकते हैं। सावन में अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं, तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर सावन में मौसम बहुत सुहाना रहता है और पूरा शहर महाकाल के रंग में रंग जाता है।
हरिद्वार
सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस समय यहां पर काफी भीड़ होती है। श्रद्धालु यहां पर आकर गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करते हैं। इसके अलावा कांवड यात्रा की वजह से भी यहां काफी धूम रहती है। परिवार के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां के कई प्रसिद्ध मंदिर मन को शांति देते हैं।
ऋषिकेश
हरिद्वार से थोड़ी ही दूरी पर बसा यह शहर अपने आध्यात्मिक स्थलों की वजह से जाना जाता है। यहां पर सावन में परिवार के साथ घूमने का मन बना सकते हैं। सावन के दौरान लोगों की भीड़ इस जगह को खास बनाती है। शिव मंदिरों से लेकर शिवलिंग पर भक्त जलाभिषेक करते हैं। साथ ही जुलाई के महीने में यहां का मौसम भी सुहाना रहता है। यहां आप राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट आदि जगहों पर जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान, CM योगी रहेंगे शामिल
यह भी पढ़ें:- सोलो घूमने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC के ऊटी टूर पैकेज में मिलेगी सभी सुविधाएं
वाराणसी
बनारस के नाम से प्रसिद्ध भारत का सबसे पुराना शहर वाराणसी भगवान शिव की भूमि के तौर पर जानी जाती है। यहां पर सावन में देशभर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं। गंगा नदी में स्नान और भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए यहां आप भी आ सकते हैं। वाराणसी की कई प्रसिद्ध जगहों को घूमने के साथ यहां का स्थानीय भोजन का मजा भी ले सकते हैं।
सावन के महीने में इन जगहों की रौनक दोगुनी हो जाती है। महाकाल के दर्शन कर लोगों को मन प्रसन्न हो जाता है। अगर आप भी इस सावन किसी आध्यात्मिक और सुकून भरी जगह पर परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
