Valentine Day 2025: फरवरी में वैलेंटाइन डे पर इन जगहों का मौसम होता है सुहाना, पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए बनाएं प्लान
वेलेंटाइन डे कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए फरवरी के महीने में किसी खूबसूरत जगह ट्रिप प्लान की जा सकती है। काम से वक्त निकालकर वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ कई जगह जा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
फरवरी में वेलेंटाइन डे पर इन जगहों का मौसम होता है सुहाना, पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए बनाएं प्लान
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए फरवरी के महीने में किसी खूबसूरत जगह ट्रिप प्लान की जा सकती है। काम से वक्त निकालकर वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप केरल और दक्षिण भारत की कई जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। फरवरी में इन जगहों का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। रात के समय यहां ठंडी होती है और दिन में गर्मी होती है। यहां समुद्र तट के पास बैठकर आराम कर सकते हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे पर कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए सरप्राइज भी प्लान किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इन खूबसूरत और सुहानी जगहों के बारे में-
गोवा
गोवा में गर्म दिन और ठंडी रातों का मजा लिया जा सकता है। वैलेंटाइन डे पर नाइटलाइफ की खोज की जा सकती है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। समुद्र तटों पर आराम करने या पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और स्नॉर्कलिंग जैसे पानी के खेलों का आनंद लेने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार द्वीप में साफ आसमान और 23-30 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। यह जगह द्वीपों के सैर और पानी के खेल के लिए बढ़िया मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप में फरवरी का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। शांत वातावरण और पानी में स्नॉर्कलिंग और डाइविंग का मजा लिया जा सकता है। यहां पर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
केरल
केरल में तापमान बहुत ही सुहाना होता है। यहां पर हरी-भरी हरियाली, हाउसबोट पर आराम करने का मजा ही कुछ और है। पार्टनर के साथ इस जगह को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें।
कूर्ग
कर्नाटक के पश्चिमी घाट में बसा कूर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने कॉफी बागानों, धुंध भरी पहाड़ियों और प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। फरवरी कूर्ग की यात्रा के लिए सबसे अच्छे समय में से एक है क्योंकि मौसम ठंडा और ताजा है, जो इसे दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एकदम सही बनाता है।
